Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज शिमला में संपन्न हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीरभद्र सिंह के बेटे समेत 7 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।
जिन सात विधायकों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई है उनमें डॉक्टर धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं।
और पढ़िए –Joshimath Land Subsidence: ज्योतिर्मठ प्रशासन का बयान, कहा- विकास अब विनाश का कारण बन गया है
https://twitter.com/ANI/status/1611949370035011584
11 दिसंबर से CM और डिप्टी CM संभाल रहे कामकाज
बता दें कि दिसंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को जीत मिली थी। इसके बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद से दोनों नेता आज तक कामकाज देख रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश सरकार पहली कैबिनेट बैठक के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। 12 नवंबर के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का वादा किया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
25 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines