Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल में एक फेज में मतदान, 12 नवंबर को होगी वोटिंग, इस तारीख को आएंगे नतीजे

Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav
विज्ञापन

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। राज्य में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

अभी पढ़ें – हिमाचल: कांग्रेस के पोल कैंपेन लॉन्च से पहले सोलन के मां शूलिनी मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी

विज्ञापन

 

वोटिंग-12 नवंबर
वोटों की गिनती-8 दिसंबर

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इस समय राज्य में जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। राजनैतिक दलों की बात है तो आम आदमी पार्टी काफी समय से राज्य में सक्रिय है। जबकि बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी राज्य में फिर से सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद रिपीट नहीं हुई कोई सरकार

हिमाचल प्रदेश के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो तो राज्य 1985 के बाद से कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है। 1985 में राज्य में लगातार दो बार बीजेपी सस्ता में आई, लेकिन उसके बाद से राज्य में अब तक किसी भी सत्ताधारी पार्टी की वापसी नहीं हुई है। हालांकि इसबार भी बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर मशक्कत में जुटी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटों में चुनाव 2017 में 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं। वहीं 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थी।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ