हिमाचल: कांग्रेस के पोल कैंपेन लॉन्च से पहले सोलन के मां शूलिनी मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल में हैं। प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अभी पढ़ें – कर्नाटक: BJP MLA उदय गरुड़ाचार को 2 महीने की जेल, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का था आरोप
इसके बाद ठोडो मैदान पहुंचने पर उन्होंने पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित किया। इस महारैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने गुरुवार दोपहर से ही सोलन में डेरा डाल दिया था। महारैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से मौजूद हैं।
आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi जी ने सोलन की कुलदेवी माँ शूलिनी के दर्शन कर देश व प्रदेश की जनता की खुशहाली हेतु कामना की। #हिमाचल_परिवर्तन_प्रतिज्ञा pic.twitter.com/Habiz2r0YN
— Congress (@INCIndia) October 14, 2022
महासचिव वाड्रा शीघ्र ही सोलन के थोडो मैदान में ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ को संबोधित करेंगी और औपचारिक रूप से पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: