Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास रविवार को गेहूं से भरा एक ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया है कि हादसा कांगड़ा के रसेहर गांव में हुआ था।
राहत कार्य में जुटे ये सुरक्षा बल
जानकारी के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस कर्मियों की टीम सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची थी।
मरने वालों और घायलों की हुई पहचान
रिपोर्ट में कहा गया है कि गेहूं से लदा ट्रक उथदग्रान पंचायत के पास संपर्क मार्ग के किनारे खाई में गिर गया। हादसे में मरने वालों की पहचान सुनील कांत, उनकी पत्नी सीता देवी, बेटी तृषा देवी, आरती और मिलाप चंद के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सुनील कांत के पुत्र अभिभ, अभिषेक, पूजा, प्रगति और अनिल कांत के रूप में हुई है। घायलों को टांडा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम सुक्खू ने जताया दुख
हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुख जताया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
VIDEO : शिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुई पत्थर और मिट्टी
3 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान, सरकार ने तय की 6 शर्तें
8 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoहिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद, सायर पर्व के चलते सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी
15 days ago15000 करोड़ खर्च, 600 मेगावाट बिजली, 6 राज्य… क्या है किशाऊ डैम प्रोजेक्ट? आज 6 राज्य साइन करेंगे MoU
16 days agoKal ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines