Shyam Saran Negi died: आजाद भारत के पहले मतदाता 106 साल के श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है। नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रहने वाले थे, जिन्होंने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को अपना डाक मत डाला था। रिपोर्टों के अनुसार, वोटिंग के दौरान भी श्याम सरन नेगी अस्वस्थ थे। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।”
https://twitter.com/ANI/status/1588732119794475010
किन्नौर के जिला कलेक्टर आबिद हुसैन ने कहा है कि जिला प्रशासन उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, दो नवंबर को उन्होंने 34वीं बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग किया था।
जुलाई 1917 में जन्मे श्याम सरन नेगी ने भारत के आम चुनाव में 1951 में पहली बार मतदान किया और लोकसभा चुनावों में 16 बार मतदान किया। उन्होंने 1951 के ठीक बाद हर लोकसभा, विधानसभा और सभी स्थानीय निकायों में अपना वोट डाला। उन्हें 2014 में राज्य का चुनाव आइकॉन भी बनाया गया था।
वोटिंग के बाद करते थे ये अपील
मास्टर श्याम सरन नेगी हर बार मतदान के बाद अपील करते थे कि प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए। वे कहते थे कि युवा मतदाताओं को मतदान करने के अपने कर्तव्य पर विचार करना चाहिए और राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 5,093 लोगों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपना वोट डाला। पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान 1 नवंबर को शुरू हुआ और 11 नवंबर से पहले पूरा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
1 day agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
2 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
5 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
6 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
11 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines