Himachal Pradesh Election 2022: राज्यसभा सदस्य और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला बोले पांच साल में बीजेपी ने कुछ नहीं किया। उसका घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। आगे वह बोले बीजेपी ने पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर फिर घोषणा पत्र में शामिल किया है।
आगे कांग्रेस नेता ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कांग्रेस पांच लाख नौकरियां देगी। जिसमें एक लाख सरकारी नौकरी होगी। लेकिन बीजेपी कहती है चरणबद्ध तरीके से रोजगार के अवसर तलाशेगी। उन्होंने कहा इससे पहले बीजेपी ने कहा था 2022 तक पक्के मकान कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं किया।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कांग्रेस की मांग है ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करे। कांग्रेस ने राजस्थान व छत्तीसगढ़ में इस स्कीम को लागू किया है। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा जीएसटी खत्म की जाए। जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा बीजेपी की घोषणा पत्र में किसी वर्ग के लिए काम की कोई बात नहीं है।
वहीं, कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि 2017 में बीजेपी ने कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की बात कहीं थी। इस बार के घोषणा पत्र में भी यही कहा गया। कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के लिए ब्याजमुक्त ऋण के लिए स्टार्ट अप फंड देने का वादा किया है, भाजपा ने इसे कॉपी करते हुए 690 करोड़ रुपए का फंड स्टार्ड अप को देने का वादा किया। वह बोली बीजेपी ने पिछली बार हेली एंबुलेंस, इस बार मोबाइल एंबुलेंस का जुमला दिया है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
19 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
17 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines