Himachal BJP Manifesto: हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाएगी। इस उद्देश्य के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में यूसीसी लागू किया जाएगा।
जेपी नड्डा ने कहा कि हम यहां 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए और प्राथमिक स्वास्थ्य को और मजबूत करने के लिए, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिकों की संख्या दोगुनी की जाएगी ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चरणबद्ध तरीके से 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। इसमें सरकारी नौकरियां और आर्थिक क्षेत्र में चल रहे कार्य शामिल होंगे।
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार एक कार्यक्रम ‘शक्ति’ शुरू करेगी जिसके तहत धार्मिक स्थलों और मंदिरों के आसपास बुनियादी ढांचे और परिवहन के विकास के लिए 10 साल की अवधि में 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्हें ‘हिमतीर्थ’ सर्किट से जोड़ा जाएगा।
किसानों को सशक्त बनाने से लेकर युवाओं और किसानों की बात
घोषणा पत्र जारी करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह ‘संकल्प पत्र’ 11 प्रतिबद्धताओं पर आधारित है। इन प्रतिबद्धताओं से समाज में एकरूपता आएगी, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाया जाएगा, बागवानी को मजबूत किया जाएगा, सरकारी कर्मचारियों को न्याय मिलेगा और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाया जाएगा।
नड्डा ने कहा कि हमने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है।
बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से ओपीएस लागू करने, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद सहित 10 गारंटी देने का वादा किया है।
कांग्रेस ने घोषणापत्र में 10 गारंटी की बात कही
1. पुरानी पेंशन होगी बहाल
2. युवाओं के लिए 5 लाख रोजनार
3. महिलाओं को हर महीने 1500रु
4. 300 यूनिट बिजली फ्री
5. बागवान तय करेंगे फलों की कीमत
6. युवाओं के लिए 680 करोड का स्टार्ट-अप फण्ड
7. हर विधानसभा में खुलेंगे 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल
8. मोबाइल क्लीनिक से हर गाँव में होगा मुफ्त इलाज
9. पशुपालकों से हर दिन खरीदेंगे 10 लीटर दूध
10. 2 रुपये किलो में होगी गोबर खरीद
5 सालों में भाजपा ने हिमाचल के लोगों को धोखा दिया
घोषणापत्र जारी करने के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में हिमाचल प्रदेश के लोगों को धोखा दिया और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और खाद्य उत्पादों पर जीएसटी लागू करके उनसे पैसा निकालने का काम किया। मुद्रास्फीति और बेरोजगारी है और कांग्रेस इससे लड़ने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने 10 गारंटियों का जिक्र किया जो उसके घोषणापत्र में हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग सबसे शक्तिशाली हैं और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। बीजेपी जो कुछ भी करती है उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
हिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
10 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
9 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
17 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
24 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
28 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
29 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines