हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शनिवार को अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. ‘डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी’ (DISHA) की बैठक के दौरान कंगना ने MPLADS स्कीम के तहत फंड का इस्तेमाल ना होने पर सवाल उठाए. कंगना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अधिकारियों पर भड़कती हुई नज़र आ रही हैं. उन्होंने कहा कि MP फंड में करीब 11 करोड़ रुपये मौजूद थे, लेकिन उसमें से सिर्फ 50 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘देश जानता है मेरा योगदान’, कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का तीखा पलटवार
कंगना ने क्या कहा?
कंगना रनौत ने कहा, ”मुझे ये बेकार के जुमले मत सुनाइए. मुझे DISHA की हर बैठक में यही झूठे वादे सुनने को मिलते हैं.” उन्होंने काम में देरी को लेकर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर्स (BDO) से सवाल पूछे और खर्च की परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा, ”जब मैंने DISHA कमेटी की बैठकों में MPLADS फंड के बारे में पूछा, तो मुझे बताया गया कि इसमें कोई रुकावट नहीं है और लगभग 90 प्रतिशत फंड खर्च हो चुका है.” बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्हें जो आंकड़े दिखाए गए, वो असल खर्च के बराबर नहीं हैं. कंगना ने इस बारे में अधिकारियों से सवाल पूछे.
अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने उन रिपोर्ट्स का जिक्र किया, जिनसे पता चलता है कि MPLADS फंड का 30-40 प्रतिशत हिस्सा धोखाधड़ी करने वाले लोगों को दिया गया था, लेकिन अधिकारी उन पैसों की वसूली नहीं कर पाए. उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि अधिकारी उनसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं. कंगना बैठक के दौरान इतनी ज्यादा भड़की हुई थीं कि उन्होंने अधिकारियों के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि मंडी के लोग हर दिन अधूरे विकास कार्यों को लेकर रील्स बना रहे हैं, जबकि अधिकारी अपने दफ्तर में बैठकर हंसी-ठिठौली करने में बिजी हैं. कंगना ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्यों को सीरियस तरीके से करें और MPLADS फंड का सही तरीके से इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: पहले बताया ‘गटर जेनरेशन’, अब ‘भारत की शान’… Gen Z को लेकर कंगना रनौत ने कैसे मारी पलटी?
संबंधित खबरें
VIDEO : शिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुई पत्थर और मिट्टी
3 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान, सरकार ने तय की 6 शर्तें
8 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoहिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
14 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद, सायर पर्व के चलते सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी
15 days ago15000 करोड़ खर्च, 600 मेगावाट बिजली, 6 राज्य… क्या है किशाऊ डैम प्रोजेक्ट? आज 6 राज्य साइन करेंगे MoU
16 days agoKal ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines