'देश जानता है मेरा योगदान', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का तीखा पलटवार

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बेडरूम वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘ओछा’ बताया. रामदेव ने कहा कि स्वामी रामदेव कौन हैं और देश में उनका क्या योगदान है, यह पूरी दुनिया जानती है. दोनों के बीच जेन-जी जेनरेशन पर की गई टिप्पणियों के बाद से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था.

Baba Ramdev, Kangana Ranaut, Baba Ramdev Kangana controversy, Baba Ramdev on Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Gen Z comment

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बेडरूम वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने किया पलटवार। Credit: Video

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के तीखे बयान के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी मोर्चा खोल दिया है. कंगना की ओर से किए गए निजी हमले पर पलटवार करते हुए रामदेव ने उन्हें ‘ओछा व्यक्ति’ तक कह डाला. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह इस मामले को अब और तूल नहीं देना चाहते हैं. पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा, ‘मैं इस विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता. स्वामी रामदेव क्या हैं और मेरा योगदान क्या है, यह पूरा देश अच्छे से जानता है. इसलिए मैं ओछे लोगों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.’

विज्ञापन

क्या था पूरा विवाद?

इस जुबानी जंग की शुरुआत तब हुई जब कंगना रनौत ने आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी और उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ करार दिया था. कंगना के इस बयान पर बाबा रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें नसीहत दी थी. रामदेव की इस प्रतिक्रिया से नाराज होकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक अंदाज में पलटवार किया था और कहा था कि ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’. कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. अब बाबा रामदेव के इस ताजा बयान से साफ है कि वह कंगना पर निशाना साधते हुए भी इस पूरे विवाद पर पूर्णविराम लगाना चाहते हैं.

विज्ञापन

‘मुझे सुप्रीम कोर्ट से नहीं लगी फटकार’

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था कि, ‘बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखिए. कोई भी केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अनुमान लगा सकता है. कम से कम मुझे झूठे या फर्जी मेडिकल दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से कभी फटकार नहीं लगी है.’ कंगना ने आगे लिखा, “इसलिए मुझे कैरेक्टर का पाठ मत पढ़ाइए. आपसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर, यहां कोई फ्रॉड नहीं पकड़ा गया है.”

रामदेव ने कहा था- ‘मानसिक संतुलन खो चुकी हैं’

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बाबा रामदेव से कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर सवाल पूछा गया था. इस पर बाबा रामदेव ने तंज कसते हुए कहा था, “उनकी खुद की क्या योग्यता है? उनकी जवानी कैसी थी? देश के युवाओं के बारे में इस तरह बात करना मानसिक संतुलन खोने की निशानी है. उनकी पार्टी (भाजपा) को भी इस बयान का संज्ञान लेना चाहिए.”

विज्ञापन

क्या था कंगना का ‘गटर जेनरेशन’ बयान?

मंडी से सांसद कंगना रनौत ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर निशाना साधा था. उन्होंने प्रदर्शनकारी युवा महिलाओं का हवाला देते हुए उन्हें ‘जनरेशन गटर’ कहा था और आरोप लगाया था कि वे बिना कोई जिम्मेदारी निभाए केवल आजादी का ढोंग कर रहे हैं. इसी बयान के बाद बाबा रामदेव और कंगना के बीच यह तीखी तकरार शुरू हुई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ