हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत, टाटा सूमो पर गिरा पहाड़ का हिस्सा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को अचानक पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे में दब गई.

विज्ञापन
Credit: News24

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. अचानक पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे में दब गई. लाहौल स्पीति की डीसी किरण बदाना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में मानसून की बारिश से कैसे हालात? इस हफ्ते तीनों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

लैंडस्लाइड की वजह से बंद था रास्ता

हादसे की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए. रेस्क्यू ऑपरेशन काफी देर तक चला. जानकारी के मुताबिक, उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था. इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे. शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई. अब तक बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जिसकी वजह से रास्तों में फिसलन और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ रहा है. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है. बारिश के मौसम में पहाड़ों की यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है. ऐसे में IMD ने लोगों से कहा है कि वो बेवजह पहाड़ों की यात्रा करने से बचें और अगर बेहद ज़रूरी है तो ट्रैवल करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें ताकि किसी तरह की अनहोनी होने से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: लाहौल-स्पीति में आफत की बाढ़… नाले में सैलाब के बाद लोहे के गार्डर पर पैदल चलकर पार हुई बारात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola