उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में मानसून की बारिश से कैसे हालात? इस हफ्ते तीनों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में मानसून की बारिश से कैसे हालात? इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा तीनों राज्यों में

jammu uttrakhand weather
विज्ञापन

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश लगातार जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ों में भूस्खलन से उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुनोत्री राजमार्ग करीब सौ मीटर ध्वस्त हो गया है. जिसके कारण ये राजमार्ग अभी भी खुल नहीं सका है.

लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम भी शुरू कर दिया है. भूस्खलन का मलबा यमुना नदी में जाने से एक बार फिर से झील बनने लगी है. नदी का पानी किनारे स्थित कई होटल्स, होमस्टे और आस-पास के घरों में भी पहुंच चुका है.

विज्ञापन

हिमाचल के शिमला, सिरमौर और कुल्लू जिलों में भी कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पूरे प्रदेश में कम से कम 210 सड़कों को बंद हैं जिन्हें प्रशासन खोलने का काम कर रहा है.

वहीं, दूसरी ओर रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ और पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला लिपुलेख राजमार्ग मलबा आने से बंद हो गया है. दोपहर बाद दोनों मार्गों में यातायात सामान्य हो पाया. राज्य में 110 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं.

विज्ञापन

पहलगाम में बादल फटने से आई बाढ़

अनंतनाग जिले के पहलगाम और आसपास के ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार शाम को बादल फट गया. जिसके बाद इलाके में बाढ़ आ गई. बाढ़ का पानी लोगों के घरों में, होटल में और होमस्टे में घुस गया. जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ.

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और होटलों में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. प्रशासन के अनुसार, अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं निगरानी अभियान जारी है. हालांकि इससे अमरनाथ यात्रा पर कोई असर नहीं हुआ है.

विज्ञापन

खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा

धराली क्षेत्र में खीर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है. नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हर्षिल थाना पुलिस ने एहतियात के तौर पर नदी किनारे रहने वाले लोगों और स्थानीय नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा सतर्कता बरतने की अपील की है.

पुलिस ने लोगों से खीर गंगा के आसपास अनावश्यक आवाजाही नहीं करने और नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है. साथ ही प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

देहरादून-नैनीताल समेत 6 जिलों में आज आफत की बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज 12 जुलाई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और चम्पावत जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है. 13 से 15 जुलाई के बीच उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी तीव्र दौर का पूर्वानुमान है. प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने व नदी-नालों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है.

हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार, 12 जुलाई को ऊना, बिलसापुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने इन छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन, किन्नौर और लाहौल स्पीति में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

इस हफ्ते तीनों राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस हफ्ते मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय रहने और गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और सड़कों के बंद होने की गंभीर स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ