शिमला: दुधारु पशुओं को अपना निशाना बनाने वाली लंपी स्कीन बीमारी देश भर में लगातार बढ़ती ही जा रही है और इसने हर तरफ हड़कंप मचा रखा है। मध्यप्रदेश हरियाणा समेत अन्य राज्यों को अपना निशाना बनाने के बाद अब इसका संक्रमण हिमाचल में भी फैल रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे आनंदपुर और पंथाघाटी क्षेत्र में इससे 11 गायों की मौत हो गई है वहीं कई और पशु संक्रमित हो गए है।

विज्ञापन

प्रशासन हुआ अलर्ट, वेक्सीनेशन किया शुरू

इस बीमारी के सामने आने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और कई मेडिकल टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। बीमारी को कंट्रोल करने के लिए पशुपालन विभाग ने युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया। शिमला और पंथाघाटी में अधिकतर पशुओं की वैक्सीनेशन कर दी गई है। इससे बीमारी कुछ हद तक नियंत्रित हो गई है लेकिन पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन

क्या है लंपी वायरस ?

लंपी त्वचा रोग एक ऐसी बीमारी है जो मच्छरों, मक्खियों, जूं एवं ततैयों की वजह से फैल सकती है। मवेशियों के एक दूसरे के संपर्क में आने और दूषित भोजन एवं पानी के जरिए भी ये दूसरे जानवरों में फैल सकती है। ये बीमारी बेहद घातक है और इससे जानवर की मौत भी हो सकती हैं। वहीं इस बीमारी के फिलहाल इंसानों में फैलने का कोई भी मामला सामने आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ