हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi News: सीवर के अंदर दो लोगों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस व कर्मचारी आयोग से जवाब-तलब

विज्ञापन
delhi-high-court

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) से बाहरी दिल्ली में एक सीवर के अंदर जहरीली गैस से कथित रूप से सांस लेने के बाद दो लोगों की मौत पर जवाब मांगा है। 11 सितंबर को एक कर्मचारी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हुई थी। अदालत ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। इससे पहले अदालत ने इस मामले में नगर निगम, दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड से जवाब मांगा था।

अभी पढ़ें – अमरोहा में आधार कार्ड दिखाने के बाद ही दावत खाने दी, आधे से ज्यादा बाराती लौटे भूखे, देखें

 

नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार को न्यायमूर्ति सतीश चंदर शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ को बताया कि जिस क्षेत्र में घटना हुई है वह डीडीए के अधिकार क्षेत्र में आता है और यह भी कहा कि सफाई कर्मचारी डीडीए का कर्मचारी था। इसलिए डीडीए मृतक के कानूनी उत्तराधिकारियों को मुआवजे का भुगतान करने के लिए उपयुक्त प्राधिकारी होगा। मामले में अगले सुनवाई 27 सितंबर 2022 को होगी।

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान पीठ ने मामले में अदालत की सहायता के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव को न्याय मित्र नियुक्त किया। पुलिस ने बताया बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक सफाईकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हुई थी। वे एक सीवर के अंदर उसे साफ करने के लिए गए थे। मृतकों की पहचान अशोक कुमार और रोहित के रूप में हुई थी। उनके शवों को फायर ब्रिगेड की मदद से सीवर से बाहर निकाला गया था। अशोक डीडीए सोसायटी में गार्ड था, जबकि रोहित को सीवर साफ करने के लिए बुलाया गया था।

अभी पढ़ें – मंत्री शांति धारीवाल के घर पर डटे गहलोत खेमे के विधायक, कहा- CLP की बैठक में नहीं जाएंगे

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोसायटी के अंदर सीवर लाइन में कुछ फंस गया, जिसके लिए रोहित अंदर गया था। जब वह बाहर नहीं आया तो अशोक भी उसे देखने अंदर चला गया। काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेसीबी, फायर ब्रिगेड और रोड कटर बुलाकर दोनों को सीवर से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola