उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं. बर्फबारी से जहां मौसम बेहद ठंडा हो गया है, वहीं पर्यटक स्थलों पर खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं. देखिए बर्फबारी की ये शानदार तस्वीरें.

2 / 8
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है. सभी सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं. बुलडोजर की मदद से सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है. भीषण ठंड में भी लोग और पर्यटक बर्फ स्नोफॉल का लुत्फ उठा रहे हैं.

3 / 8
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सीजन की ताजा बर्फबारी ने पहाड़ों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. हर तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी है.

4 / 8
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भी स्नोफॉल जारी है. बर्फबारी की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है.

5 / 8
हिमाचल प्रदेश के शिमला में देर रात शुरू हुई बर्फबारी सुबह तक जारी रही, जिससे शहर की सड़कें और घरों की छतें पूरी तरह सफेद हो गईं.

6 / 8
हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की मोटी परत से ढक गईं. कई रास्ते बंद हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर लंबा जाम लगा है.

7 / 8
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में मौसम की दूसरी बर्फबारी हुई. मंगलवार सुबह से बद्रीनाथ धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया

8 / 8
उत्तराखंड के औली में हुई बर्फबारी से स्की रिजॉर्ट में रौनक लौट आई, बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।