Youtuber Jyoti Malhotra : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा को लेकर हरियाणा पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया। जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था तब हरियाणा की फेसम यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी हाई कमीशन के एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने कहा कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ लगातार संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल एजेसी से इनपुट मिला था, जिसके आधार पर ज्योति को अरेस्ट किया गया। वह कई बार पाकिस्तान जा चुकी है और चीन भी गई है। अभी वह 5 दिनों की रिमांड में है।
यह भी पढे़ं : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में नया खुलासा, पाकिस्तानी सीएम मरियम नवाज का लिया था इंटरव्यू
पाकिस्तान ने ज्योति के दौरे का उठाया था खर्च : SP
उन्होंने कहा कि जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोषों को निशाना बनाया था, तब ज्योति पाकिस्तानी हाई कमीशन के दानिश के संपर्क में थी। पाकिस्तानी लोग ज्योति मल्होत्रा को एक एसेट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। वह जिसकी बार पाक गई, उसका खर्च पाकिस्तान ने दिया था। उसके साथ कुछ और लोगों को भी आइडेंटफाई किया गया है, जिसकी जांच चल रही है।
व्यूज के चक्कर में दूसरे देश को भारत की सूचना देना गैरकानूनी : पुलिस अधीक्षक
एसपी ने आगे कहा कि जब ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान गई थी तो वहां कुछ बड़े लोगों से मिली थी, उस पहलू पर भी जांच पड़ताल चल रही है। वह इंटेलिजेंस एजेंसी के राडार पर थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट और सभी वाडियो की भी जांच की जा रही है। साथ ही ज्योति के बैंक अकाउंट, फोन नंबर और लैपटॉप की छानबीन की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि पुलिस रिमांड में ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ की जा रही है। आईटी सेल की टीम अलग-अलग एंगल में जांच कर ही है। व्यूज के चक्कर में दूसरे देश को भारत की सूचना देना गैरकानूनी है।
यह भी पढे़ं : देश से गद्दारी करने वाली Jyoti Malhotra कौन है? जिसने पाकिस्तान को दी खुफिया जानकारी
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
5 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines