---विज्ञापन---

देश से गद्दारी करने वाली Jyoti Malhotra कौन है? जिसने पाकिस्तान को दी खुफिया जानकारी

हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। ज्योति पर देश से गद्दारी का आरोप है। ज्योति पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी।

---विज्ञापन---

हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाल ही में देश से गद्दारी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। ज्योति पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी। हालांकि, अब उसे अरेस्ट कर लिया गया है। इस बीच लोग उनके बारे में हर एक चीज जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये ज्योति मल्होत्रा? जिन्होंने देश को इतना बड़ा धोखा दिया।

कौन हैं ज्योति मल्होत्रा?

ज्योति मल्होत्रा की बात करें तो वो एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। ज्योति हिसार की रहने वाली है। आईबी टीम की रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति 33 साल की हैं और उसके पिता का नाम हरीश कुमार मल्होत्रा है। इनका परिवार न्यू अग्रसेन कॉलोनी घोड़ा फार्म रोड का निवासी है। ज्योति की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से कई वीडियोज भी शेयर किए हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti Malhotra (@travelwithjo1)

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं ज्योति

इसके अलावा अगर ज्योति के सोशल मीडिया चैनल्स की बात करें तो ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। ट्रैवल विद जो के नाम से यूट्यूब पर ज्योति पॉपुलर है। उसके वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते हैं। हालांकि, अब उसे अरेस्ट कर लिया गया है। देखने वाली बात होगी कि इस केस में आगे क्या नया मोड़ आता है?

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

इसी के साथ अगर इस पूरे मामले की बात करें तो ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। साल 2023 में ज्योति को पाकिस्तान का वीजा मिल गया था और वो वहां गई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश नाम के एक कर्मचारी से हुई और यहीं से दोनों के करीबी संबंध शुरू हुए। इसके बाद ज्योति के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क भी शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: अभी अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होंगे Pawandeep Rajan? क्या है सिंगर की तबीयत से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2025 08:33 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola