यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में नया खुलासा, पाकिस्तानी सीएम मरियम नवाज का लिया था इंटरव्यू

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने भी पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

Jyoti Malhotra India Pakistan, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, पाकिस्तानी जासूस, हरियाणा पुलिस

मरियम नवाज के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, ज्योति ने पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का इंटरव्यू भी लिया था। ये इंटरव्यू गुरुद्वार करतारपुर साहिब कॉरिडोर में किया गया था। जांच में पता चला है कि ये वीडियो पिछले साल अपैल का है।

विज्ञापन

वीडियो में मरियम नवाज दे रही भारत को न्योता

ज्योति मल्होत्रा से बात करते हुए मरियम नवाज वैशाखी की बधाई देती नजर आ रही हैं। साथ ही वो भारत के लागां को पाकिस्तान आने का न्योता द रही हैं। ज्योति की इस यूट्यूब वीडियो को अब तक 7.53 लाख स ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

बिना टेंशन इंटरव्यू लेते दिखी

चौंकाने वाली बात यह है कि ज्योति इस पूरे इंटरव्यू के दौरान बिंदास दिख रही थी। उसे न तो किसी तरह की टेंशन थी और न ही किसी बात की फिक्र। इस वीडियो में ज्योति वहां मौजूद पाकिस्तानियों से भी बात करती दिख रही है। वीडियो में ज्योति कहती है कि वह दूसरी बार पाकिस्तान आई है और यहां आकर उसे बहुत अच्छा लग रहा है।

देश के सभी धार्मिक स्थलों की बनाई वीडियो

पुलिस जांच में पता चला है कि ज्योति अब तक देश भर के सभी धार्मिक स्थलों को घूम चुकी है। इस दौरान उसने सभी धार्मिक स्थलों की वीडियो शूट कर उसे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। आशंका जताई जा रही है कि ज्योति ने इन सभी वीडियो को पाक अधिकारियों को भी सौंपा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ