Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

सास, बहू और साजिश… पत्नी ने किया था इंस्पेक्टर की मां का कत्ल, पुलिस को बताई थी ये कहानी… ऐसे खुला राज

Haryana Crime News: हरियाणा में इंस्पेक्टर की मां की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या के बाद बहू ने पुलिस को डकैती की कहानी बताई थी। लेकिन पुलिस ने वारदात का राज खोल दिया। विस्तार से इस मामले के बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Nov 16, 2024 15:21
Haryana crime news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।

Yamunanagar Crime News: (तिलक भारद्वाज, यमुनानगर) पंचकूला क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के यमुनानगर स्थित घर में 11 नवंबर को डकैती के दौरान उनकी मां की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। डकैती और हत्या की वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि निर्मल सिंह की पत्नी शिल्पी ने अंजाम दिया था। हालांकि यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद न होती तो शायद इतनी जल्दी खुलासा न होता। 11 नवंबर की दोपहर को यमुनानगर के हुडा सेक्टर-18 की कोठी नंबर-1369 में कत्ल और डकैती का मामला सामने आया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि निर्मल सिंह की मां राजबाला को डकैतों ने मौत के घाट उतार दिया है।

ये भी पढ़ें: क्या 50 रुपये का नोट आपको लखपति बना सकता है? कीमती नोटों की ऐसे करें पहचान

---विज्ञापन---

मामला हाईप्रोफाइल था और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। तमाम क्राइम ब्रांच की टीमें वारदात को सुलझाने में जुट गईं थीं। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस इस पूरे मामले को जल्द ट्रेस करने में जुटी हुई थी। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ चौंकाने वाली फुटेज लगीं। जांच के दौरान इंस्पेक्टर निर्मल की पत्नी शिल्पी पर पुलिस को शक हुआ। उसे हिरासत में लिया गया। सख्ती बरतने पर महिला ने राज खोल दिया। शिल्पी ने बताया कि अक्सर उसकी सास राजबाला से कहासुनी होती थी। उस दिन भी विवाद हो गया था।

गला घोंटकर की हत्या

शिल्पी ने सास की गला घोंटकर हत्या की थी। उस पर शक न हो, इसलिए घर में रखा कैश और जेवर भी गायब कर दिए। पूरे घर का सामान बिखेर दिया था ताकि लगे कि किसी ने डकैती डाली है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा पुलिस उसके रिमांड की मांग न्यायालय से करेगी। वारदात अकेले शिल्पी ने की या कोई और उसके साथ था। अफेयर के एंगल से भी जांच की जा रही है। घर से लगभग 75 से 80 लाख रुपये के जेवर और कैश गायब हैं। उसकी रिकवरी की जाएगी। शिल्पी और निर्मल सिंह का 12 साल का बेटा भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बच्चे पैदा करने के भी मिलेंगे पैसे, जनसंख्या बढ़ाने के लिए कैसे कैसे तरीके अपना रहा रूस?

First published on: Nov 16, 2024 03:21 PM

संबंधित खबरें