हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक महिला और उसके दो बच्चे की लाश उन्हीं के घर में मिली. पुलिस को शक है कि महिला ने पहले अपने बच्चों को ज़हर देकर मार डाला और फिर खुद सुसाइड कर लिया. महिला ने मरने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो उसे परेशान करता है. पुलिस को तीनों के शव घर के अंदर बनी पानी की टंकी से मिले.
ये भी पढ़ें: गार्ड ने छत पर युवती के गले में बांधा तार, फिर किया रेप; भागने लगा तो पुलिस ने पैर में मारी गोली
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, फतेहाबाद के मेहुवाला गांव की रहने वाली आंगवनाड़ी वर्कर सुदेश ने बच्चों को दूध में ज़हर मिलाकर पिलाया और उसके बाद घर के अंदर बने पानी के टैंक में डुबा दिया. इसके बाद महिला ने खुद ज़हर खाया और उसी टैंक में कूदकर अपनी जान दे दी. महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि सुदेश अपने पति की ड्रग्स की लत से परेशान थी और वो उसके साथ मारपीट भी करता था, जिसकी वजह से वो मानसिक तनाव में रहती थी. भाई की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सुदेश के पति संदीप माचरा के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 108 के तहत केस दर्ज किया.
मामले की जांच जारी
परिवार ने बताया कि 2014 में सुदेश और संदीप की लव मैरिज हुई थी, जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए. रिश्तेदारों के मुताबिक, सुदेश ने इतना बड़ा कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके पूरी आपबीती बताई थी कि कैसे वो अपनी शादी से परेशान हैं. मृतिका के भाई ने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त को संदीप ने उसे फोन करके बताया था कि सुदेश और दोनों बच्चे कहीं नहीं मिल रहे है. परिवार ने काफी ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिले. बाद में तीनों की लाश घर में मौजूद टंकी पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर पर सुदेश और बच्चे अकेले थे. फिलहाल, पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाकी सबूतों के आधार पर की जाएगी.
ये भी पढ़ें: बीवी ने मूसली से कुचला सिर, बेटी प्रेमी संग स्कूटी से ले गई शव; यमुना किनारे जला डाला
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
1 day agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
10 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
12 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
14 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines