गार्ड ने छत पर युवती के गले में बांधा तार, फिर किया रेप; भागने लगा तो पुलिस ने पैर में मारी गोली

गुजरात के अहमदाबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने वहां रहने वाली 23 साल की स्टूडेंट के साथ छत पर मारपीट की और उसके साथ बलात्कार किया.

Ahmedabad Rape Case

Credit: Social Media

गुजरात के अहमदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने वहां रहने वाली 23 साल की स्टूडेंट के साथ छत पर मारपीट की और उसके साथ बलात्कार किया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लिया तो उसने भागने की कोशिश की, इस दौरान उसके पैर पर फायरिंग करनी पड़ी और वो जख्मी हो गया. गार्ड धर्म सिंह पहले लिफ्ट से 5वीं मंजिल पर गया. 40 सेकेंड बाद वो 5वें फ्लोर पर उतरा और सीढ़ियों से छत पर गया, जहां उसने इस हैवानियत को अंजाम दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

90 मिनट में क्या हुआ?

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात 8 बजकर 52 मिनट पर सिक्योरिटी गार्ड को बिल्डिंग से बाहर निकलता देखा गया. नीचे से ऊपर जाने और वापस आने में इसे कुल 90 मिनट लगे. हाउसिंग सोसाइटी में पेइिंग गेस्ट अकोमोडेशन में पिछले दो साल से रह रही इंटीरियर डिज़ाइन की छात्रा छत पर टहलते हुए फोन पर बात कर रही थी. उसी वक्त गार्ड धर्म सिंह भी वहां पहुंच गया. बीस मिनट बाद, लड़की का फोन बंद हो गया, तो वो नीचे जाने लगी. इसी बीच गार्ड ने युवती को पकड़ लिया और सेक्सुअल फेवर मांगने लगा. जब लड़की ने मना किया, तो धर्म सिंह ने उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि उसने पीड़िता के गले में तार बांधा और उसके साथ रेप किया. गले में तार होने की वजह से लड़की की आवाज ही नहीं निकल पाई. ये सब करीब एक घंटे तक चला. जिसके बाद सिंह पीड़िता का फोन लेकर और छत का दरवाजा बंद करके वहां से भाग गया. कुछ देर बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी मदद के लिए वहां पहुंचे.

4 दिन पहले ही नौकरी पर रखा था

धर्म सिंह को 4 दिन पहले ही A1 सिक्योरिटी एजेंसी ने बिना किसी रजिस्ट्रेशन के उसे गार्ड की नौकरी पर रखा था. यूपी के हरदोई का रहने वाला धर्म चार साल से अहमदाबाद में है और चार सिक्योरिटी एजेंसी के साथ काम कर चुका है. पुलिस ने कहा कि जरूरी एम्प्लॉई बैकग्राउंड वेरिफिकेशन पूरा ना करने पर एजेंसी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. वहीं, पुलिस की गिरफ्त से भागने और हथियार छीनने की कोशिश के दौरान सिंह के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ