पहले महिला ने बच्चों को दूध में दिया ज़हर, फिर किया सुसाइड, पति गिरफ्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक महिला और उसके दो बच्चे की लाश उन्हीं के घर में मिली. पुलिस को शक है कि महिला ने पहले अपने बच्चों को ज़हर देकर मार डाला और फिर खुद सुसाइड कर लिया.

Haryana Crime News

Credit: AI

विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक महिला और उसके दो बच्चे की लाश उन्हीं के घर में मिली. पुलिस को शक है कि महिला ने पहले अपने बच्चों को ज़हर देकर मार डाला और फिर खुद सुसाइड कर लिया. महिला ने मरने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो उसे परेशान करता है. पुलिस को तीनों के शव घर के अंदर बनी पानी की टंकी से मिले.

ये भी पढ़ें: गार्ड ने छत पर युवती के गले में बांधा तार, फिर किया रेप; भागने लगा तो पुलिस ने पैर में मारी गोली

विज्ञापन

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, फतेहाबाद के मेहुवाला गांव की रहने वाली आंगवनाड़ी वर्कर सुदेश ने बच्चों को दूध में ज़हर मिलाकर पिलाया और उसके बाद घर के अंदर बने पानी के टैंक में डुबा दिया. इसके बाद महिला ने खुद ज़हर खाया और उसी टैंक में कूदकर अपनी जान दे दी. महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि सुदेश अपने पति की ड्रग्स की लत से परेशान थी और वो उसके साथ मारपीट भी करता था, जिसकी वजह से वो मानसिक तनाव में रहती थी. भाई की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सुदेश के पति संदीप माचरा के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 108 के तहत केस दर्ज किया.

मामले की जांच जारी

परिवार ने बताया कि 2014 में सुदेश और संदीप की लव मैरिज हुई थी, जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए. रिश्तेदारों के मुताबिक, सुदेश ने इतना बड़ा कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके पूरी आपबीती बताई थी कि कैसे वो अपनी शादी से परेशान हैं. मृतिका के भाई ने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त को संदीप ने उसे फोन करके बताया था कि सुदेश और दोनों बच्चे कहीं नहीं मिल रहे है. परिवार ने काफी ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिले. बाद में तीनों की लाश घर में मौजूद टंकी पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर पर सुदेश और बच्चे अकेले थे. फिलहाल, पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाकी सबूतों के आधार पर की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ