Haryana Bus School Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस पलटने से 8 बच्चों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा (Mahendragarh School Bus Accident) कनीना कस्बे के गांव उन्हानी के पास हुआ। बीच सड़क बस नियंत्रण बिगड़ने से पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायल बच्चों को बसों से बाहर निकाला। हादसे (School Bus Accident in Haryana) की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे। बच्चों के अभिभावक भी आनन फानन में मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी तो थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव कब्जे में लिए। कुछ बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें रेवाड़ी रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी, फेसबुक पर फोटो-मैसेज पोस्ट, भड़के हिंदू संगठनों का थाने में बवाल
ओवरटेकिंग हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का कारण ओवरटेक हो सकता है, क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा होता है। ड्राइवर तेज स्पीड से ड्राइव कर रहा था कि अचानक ओवरटेक करने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे तो राहगीर दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया।
ड्राइवर पर शराब के नशे में होने का आरोप
थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि GLP नामक प्राइवेट स्कूल की बस थी, जो कनीना कस्बे में है। आज ईद की छुट्टी थी, लेकिन छुट्टी के दिन स्कूल क्यों खोला गया, इसकी जांच की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी, इसकी भी जांच करेंगे। घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें: बिल्ली के चक्कर में 5 की मौत, महाराष्ट्र में परिवार के साथ ऐसे हुआ हादसा
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
23 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 day agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
1 day agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines