RSS On Same Gender Marriage: देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर छिड़ी बहस छिड़ी हुई है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का बड़ा बयान सामने आया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को कहा कि RSS केंद्र सरकार के नजरिए से सहमत है। शादी केवल अपोजिट जेंडर वालों में संभव है।
उन्होंने हिंदू धर्म का उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदू दर्शन में विवाह एक संस्कार है। इसको कांट्रैक्ट नहीं कर सकते। यह शारीरिक इच्छापूर्ति के लिए नहीं होती है। शादी से गृहस्थ जीवन के आदर्शन मिलते हैं।
राहुल गांधी को परिपक्व होने की जरूरत
दत्तात्रेय होसबाले मंगलवार को पानीपत में थे। वे पट्टीकल्याण गांव स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के तीन दिवसीय बैठक के बाद पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना चाहिए। कांग्रेस ने इमरजेंसी के वक्त पूरे देश को जेल में बदल दिया था। उसके लिए आज तक माफी नहीं मांगी।
कांग्रेस सांसद ने दत्तात्रेय पर किया पलटवार
संघ सरकार्यवाह पर कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के बारे में राहुल गांधी ने जो कहा वह सच है। आरएसएस ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया, कभी लोगों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने हमेशा लोगों को धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांटने की कोशिश की। आरएसएस लोगों को बांटता है। कांग्रेस चाहती है कि भारत अखंड रहे।
यह भी पढ़ें: संघ नेता कृष्ण गोपाल ने पीएम मोदी को दी पड़ोसी धर्म निभाने की सलाह, बोले- पाकिस्तान को 10-20 लाख टन गेहूं भिजवा दो
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
14 hrs agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
8 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
10 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
12 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
14 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
14 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines