हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाल सुधार गृह से भागे, फिर व्यापारी को गोलियों से भूना... लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाबालिग शूटर नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

Rohtak Businessman Murder Case: रोहतक में व्यापारी को मौत के घाट उतारने के बाद नेपाल भागने की फिराक में लगे शूटरों को पुलिस ने बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। सभी नाबालिग हैं। वे जयपुर के बाल सुधार गृह से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Rohtak Businessman Murder Case: पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों को किया गिरफ्तार

Rohtak Businessman Murder Case:  राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाल सुधार गृह से भागे तीन नाबालिगों को पुलिस ने बुधवार देर रात नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने रोहतक में एक व्यापारी को उसकी मां के सामने गोलियों से भून दिया। घटना 29 फरवरी की है। हत्या का वीडियो 7 मार्च को सामने आया है।

12 फरवरी को बाल सुधार गृह से फरार हुए नाबालिग

वीडियो में एक होटल के सामने कार में बैठे व्यापारी पर नाबालिग अंधाधुंध गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मां अपने बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही। नाबालिग 12 फरवरी को सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए थे।

रोहतक में व्यापारी को गोलियों से भूना

पुलिस जांच में सामने आया कि बाल अपचारियों ने जयपुर से भागने के बाद रोहतक में एक व्यापारी की हत्या की थी। इसके बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात जयपुर वेस्ट पुलिस को सूचना मिली कि तीनों नाबालिग नेपाल भागने वाले हैं। इसकी मुजफ्फरनगर और रोहतक पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तीनों नाबालिगों को नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया गया। इन तीनों को जल्द ही जयपुर लाया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जनरल का टिकट लेकर AC कोच में चढ़ी महिला, गुस्साए TTE ने चलती ट्रेन से फेंक दिया बाहर

व्यापारी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ

रोहतक के लाखन माजरा में गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन मुंजाल की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। लॉरेंस के गुर्गे ने साथ में भागे तीन नाबालिगों की बाहर जाकर गैंगस्टर रोहित गोदारा से फोन पर बात करवाई। गैंगस्टर ने तीनों नाबालिगों को सचिन मुंजाल की हत्या का टास्क दिया। हत्या के बाद ये तीनों नाबालिग अलग-अलग राज्यों में लगातार फरारी काट रहे थे।

विज्ञापन

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार को देर रात शूटरों के बारे में इनपुट मिला। उन्हें पता चला कि नाबालिग नेपाल भागने वाले हैं। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी रोहतक पुलिस को दी। रोहतक पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर तीनों आरोपियों को नेपाल बॉर्डर से पकड़ा लिया। अब इन्हें रोहतक पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी।

यह भी पढ़ें: नफे सिंह मर्डर केस में बड़ा खुलासा, विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे दोनों शूटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola