जनरल का टिकट लेकर AC कोच में चढ़ी महिला, गुस्साए TTE ने चलती ट्रेन से फेंक दिया बाहर

Woman Thrown Out Of Moving Train By TTE: जनरल का टिकट लेकर ऐसी कोच में चढ़ी एक महिला को टीटीई ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इससे महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना फरीदाबाद की बताई जा रही है।

TTE threw woman out of moving train haryana faridabad

TTE ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका बाहर

Woman Thrown Out Of Moving Train By TTE In Faridabad: शायद ही आप में से कोई ऐसा होगा, जिसने ट्रेन में सफर न किया हो। ट्रेन में सफर करते समय आपने टीटीई को जरूर देखा होगा, जो लोगों का टिकट चेक करते हैं। यह देखते हैं कि कहीं कोई बिना टिकट के तो ट्रेन में नहीं चढ़ गया है। अगर कोई बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो टीटीई उससे फाइन वसूलते हैं। हालांकि, हाल ही में एक ऐसा मामना सामने आया है, जिसमें टीटीई ने एक महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जबकि महिला के पास टिकट भी था। यह पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

जनरल बोगी का टिकट लेकर AC कोच में चढ़ी महिला

दरअसल, मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है। यहां एक 40 वर्षीय महिला जनरल बोगी का टिकट लेकर AC कोच में चढ़ गई। इससे टीटीई को इतना गुस्सा आया कि उसने चलती ट्रेन से महिला को धक्का मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

झेलम एक्सप्रेस की घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना झेलम एक्सप्रेस की है। महिला एक शादी में शामिल होने के लिए झांसी जा रही थी। वह फरीदाबाद में AC कोच में चढ़ गई थी। बताया जाता है कि जब टीटीई टिकट चेक करने आया तो उसने देखा कि महिला के पास जनरल बोगी का टिकट है। इससे वह नाराज हो गया। इस पर महिला ने कहा कि वह जुर्माना भरने के लिए तैयार है, लेकिन टीटीई नहीं माना। उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था। उसने गुस्से में आकर महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन

टीटीई के खिलाफ मामला दर्ज

महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस यानी जीआरपी ने आरोपी टीटीई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। हालांकि, टीटीई महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने के बाद से फरार चल रहा है। जीआरपी उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

29 फरवरी की घटना

घायल महिला की पहचान फरीदाबाद के एसजीजेएम नगर की रहने वाली भावना के रूप में हुई है। यह घटना 29 फरवरी की बताई जा रही है। भावना की बेटी ने उन्हें स्टेशन पर पहुंचाया था। बताया जाता है कि ट्रेन चलने वाली थी। इसलिए महिला जल्दबाजी में ऐसी कोच में चढ़ गई थी। टीटीई ने महिला को AC कोच में चढ़ा देख उसे तुरंत उतरने को कहा। हालांकि, महिला ने कहा कि वह अगले स्टेशन पर उतर जाएगी। वह जुर्माना भरने के लिए भी राजी हुई, लेकिन टीटीई ने उसे सामान समेत चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ