International Women Day: फ्री बस यात्रा, पुलिस भर्ती में बढ़ा आरक्षण, सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

International Women Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर राजस्थान सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महिलाएं बसों में फ्री सफर और संग्रहालय में प्रवेश कर सकेंगी। साथ ही सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने का ऐलान किया है।

Bhajanlal Sharma | Rajasthan CM | Threat Call

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

International Women Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 8 मार्च को महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सौगात दी। साथ ही पुरातत्व विभाग के तहत स्मारक एवं संग्रहालय में महिलाओं तथा बालिकाओं को फ्री में प्रवेश भी मिलेगा। सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

बालिकाओं को मिलेगी स्कूटी

विज्ञापन

राजस्थान की भजनलाल सरकार महिलाओं और बालिकाओं को सबल और सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा हासिल करने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। सरकार ने दस हजार स्कूटी बांटने का फैसला किया है।

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेंगे एक लाख

विज्ञापन

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश में बच्ची के जन्म पर एक लाख रुपये का सेविंग बॉन्ड मिलेगा, ताकि उनको बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा मिल सके। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत 5000 रुपये की राशि बढ़ाकर 6500 कर दी गई है।

विज्ञापन

प्ले स्कूल जैसे डेवलप होंगे 365 आंगनबाड़ी केंद्र

प्रदेश के 365 सामान्य आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल जैसे डेवलप कर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। इसे लेकर सरकार ने वित्तीय मंजूरी दे दी है। आदर्श आंगनबाडी केंद्रों में प्ले स्कूल जैसी सुविधाएं होंगी। प्रत्येक आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र पर 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ा मानदेय

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का मानदेय भी बढ़ेगा। सरकार ने 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने की अनुमति दे दी है। बढ़ा हुआ 10 प्रतिशत मानदेय अप्रैल से मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार ने फैसला लिया कि अब अविवाहित महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बन सकेंगी।

विज्ञापन

6204 मिनी आंगनबाड़ी बनेंगी मुख्य आंगनबाड़ी

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत 6204 मिनी आंगनबाड़ियों को मुख्य आंगनबाड़ी बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। इससे राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मां और बच्चों को बेहतर तरीके से मिल सकेगा। इसके बाद खाली पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

साथिनों को मिलेगा अनुभव का लाभ

जिन साथिन के पास 2 साल तक से अधिक का कार्य अनुभव है, उन्हें अनुभव के आधार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनाए जाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। उन्हें बोनस में चार अंक दिए जाएंगे, जिससे मानदेय सेवा में उनका चयनित होना और आसान होगा।

विज्ञापन

3 साल में 11 लाख बनेंगी लखपति दीदी

विज्ञापन

केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों में से दो लाख 80 महिलाएं एवं उनके परिवार एक लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आमदनी कर रहे हैं। इस योजना को गति देने के लिए अगले तीन सालों में 11 लाख परिवारों को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जाएगा।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता

विज्ञापन

राज्य सरकार ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। राज्य के 1024 पुलिस थानों में महिला डेस्क बनाए जाएंगे और हर जिलों में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन होगा। लाडली सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अपराधों को रोकने के लिए हर जिले में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ