हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BJP के बाद कांग्रेस में भी इस्तीफों का दौर शुरू, दिग्गज नेता राजेश जून ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Rajesh Joon resigned Congress Party: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को हरियाणा में तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेश जून ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
Congress

Rajesh Joon resigned from Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी उठापटक तेज हो गई है। बीजेपी में एक के बाद एक कई नेताओं ने इस्तफा दे दिया था। वहीं अब कांग्रेस में भी इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेश जून ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अब वो स्वतंत्र चुनाव लड़ेंगे। राजेश जून के बाद कई नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की चेतावनी दे दी है।

राजेश जून ने क्यों दिया इस्तीफा?

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा, विनेश फोगाट और उदय भान समेत कई नेताओं के नाम शामिल है। हरियाणा के विधायक रजेंद्र जून को भी बहादुरगढ़ सीट से टिकट दिया गया है। हालांकि कांग्रेस के इस ऐलान के बाद हरियाणा में भी चाचा-भतीजे के बीच युद्ध छिड़ गया है। चाचा को टिकट देने से खफा राजेश जून ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अब वो बहादुरगढ़ से इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat की सियासी पारी के लिए जुलाना ही क्यों? क्या है हरियाणा की हॉट सीट का समीकरण

राजेश जून ने दिया बयान

राजेश जून का कहना है कि कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया है। उन्हें टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उन्होंने दूसरा उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब मैं उसी सीट पर चुनाव लड़ूंगा और कांग्रेस के प्रत्याशी से दोगुना ज्यादा वोट हासिल करूंगा।

पहले भी की थी बगावत

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राजेश जून समेत कुछ कांग्रेस नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है। इससे पहले 2019 में भी रजेंद्र जून को टिकट मिलने के बाद राजेश काफी नाराज थे। उस दौरान भी उन्होंने बहादुरगढ़ सीट से पर्चा दाखिल कर दिया था। हालांकि तब भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीच में दखल दिया और राजेश ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था। मगर इस बार उन्होंने पार्टी छोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat के खिलाफ बृजभूषण लड़ेंगे चुनाव? पूर्व सांसद ने दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें