Vinesh Phogat की सियासी पारी के लिए जुलाना ही क्यों? क्या है हरियाणा की हॉट सीट का समीकरण

Vinesh Phogat Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट ने अपनी सियासी पारी का आगाज कर दिया है। विनेश जिंद की जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। आइए जानते हैं कि विनेश ने जुलाना को ही क्यों चुना है?

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को अपने खेमें में शामिल करके कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से टिकट दिया है। विनेश की एंट्री के साथ जुलाना हरियाणा की हॉट सीट बन गई है। बीजेपी ने अभी तक यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। मगर विनेश का परिवार पूरी तरह से प्रचार में जुट चुका है। मगर क्या आप जानते हैं कि विनेश ने जुलाना को ही चुनाव के लिए क्यों चुना?

विज्ञापन

जुलाना से विनेश का रिश्ता

कांग्रेस में शामिल होने से पहले तक जुलाना और चरखी दादरी को लेकर दांव-पेंच चल रहा था। कई लोगों का मानना था कि विनेश अपने जन्मस्थान दादरी से बहन बबीता के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। मगर अब स्थिति साफ हो चुकी है। विनेश ने दादरी की बजाए जुलाना को अपनी सियासी पिच बना ली है। बता दें कि हरियाणा के जिंद जिले में मौजूद जुलाना विधानसभा सीट के बख्ता खेड़ा गांव में विनेश का ससुराल है। बख्ता खेड़ा विनेश के पति सोमवीर राठी का पैतृक गांव है। यही वजह है कि विनेश ने जुलाना को अपनी पहली विधानसभा सीट के रूप में चुना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जुलाना का जातीय समीकरण?

हरियाणा में जाट आबादी 25 प्रतिशत है। वहीं विनेश और बजरंग को अपने खेमें में करके कांग्रेस ने जाट वोट बैंक पर निशाना साधा है। वहीं जुलाना का नाम भी हरियाणा के जाटलैंड में शुमार है। जुलाना में 50 प्रतिशत के आसपास जाट आबादी है। वहीं विनेश फोगाट भी जाट समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मगर खबरों की मानें तो जाट वोट बैंक को काटने के लिए जुलाना सीट पर बीजेपी ब्राह्मण कार्ड चल सकती है। जाट के बाद इस सीट पर दूसरी सबसे बड़ी आबादी ब्राह्मणों की है।

प्रचार में जुटा परिवार

जुलाना विधानसभा सीट पर स्थानीय पार्टियों का दबदबा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी के नेता अमरजीत ढांडा ने इस सीट से चुनाव जीता था। अमरजीत 24193 सीटों से जीतकर विधायक बने थे। मगर इस बार मैदान में विनेश की एंट्री हो चुकी है। विनेश के ससुर, भाई समेत तमाम परिवार वालों ने जुलाना में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सभी घर-घर जाकर विनेश के लिए वोट मांग रहे हैं। अब विनेश की सियासी पारी कितनी शानदार होगी? इसका पता 8 अक्टूबर को नतीजों के साथ ही सामने आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ