Vinesh Phogat

Vinesh Phogat के खिलाफ बृजभूषण लड़ेंगे चुनाव? पूर्व सांसद ने दिया बड़ा बयान

Brijbhushan on contest election against Vinesh Phogat: कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से विनेश को मैदान में उतारा है। विनेश फोगाट के खिलाफ बीजेपी किसे टिकट देगी? बृजभूषण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।

Brijbhushan on contest election against Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है। विनेश फोगाट को जुलाना से कांग्रेस का टिकट मिल गया है, वहीं बीजेपी ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। जुलाना से विनेश के खिलाफ बीजेपी किसे उतारेगी? इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के बयान से हरियाणा की राजनीति और गरमा गई है।

बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि अगर पार्टी इजाजत देगी तो वो विनेश के खिलाफ हरियाणा में चुनाव प्रचार करने जरूर जाएंगे। यही नहीं उन्होंने हरियाणा से चुनाव लड़ने के भी संकेत दे दिए हैं। बृजभूषण ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने मुझसे कहा था कि अगर आप यहां से चुनाव लड़ेंगे तो हम आपको जरूर जिताएंगे, लेकिन उस समय मना कर दिया था। बृजभूषण ने और क्या कहा? देखें इस वीडियो में…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ