पंजाब और हरियाणा के बीच एक बार फिर से पानी के मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में कहा कि अब उनके पास दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद पानी फालतू नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी 2 महीने पहले ही इस्तेमाल कर चुका है। पंजाब सीएम मान के इस बयान पर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से जल वितरण से जुड़े मामले में दिए गए उनके बयान को आश्चर्यजनक बताया है।
तथ्यों से परे है सीएम मान का बयान
नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह एसवाईएल के पानी का विषय नहीं है, बल्कि यह पीने के पानी का विषय है। उन्होंने कहा कि हर साल अप्रैल, मई और जून के महीने में हरियाणा कॉन्टेक्ट प्वाइंट पर 9 हजार क्यूसेक पानी BBMB के जरिए दिया जाता है। इसलिए सीएम भगवंत मान का यह कहना कि हरियाणा अपने हिस्से के पीने का पानी मार्च में ही इस्तेमाल कर लिया है, यह तथ्यों से बिल्कुल परे है। सीएम सैनी ने यह भी बताया कि पिछले एक हफ्ते में हरियाणा को केवल 4,000 क्यूसेक ही पीने का पानी मिला है, जो हरियाणा की कुल मांग का लगभग 60 प्रतिशत है।
दिल्ली की जनता को सजा
इसके साथ सीएम सैनी ने कहा कि अगर हरियाणा के ही कॉन्टेक्ट प्वाइंट पर कम पानी आएगा तो दिल्ली में भी पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की मान सरकार को पानी देने में तब तक कोई परेशानी नहीं थी, जब तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी। अब जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है, तो अब उन्हें परेशानी हो रही है। इसलिए सीएम मान दिल्ली की जनता को सजा देने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; पढ़ें IMD की ताजा अपडेट
पंजाब के अधिकारियों की आनाकानी
सीएम सैनी ने कहा कि BBMB की टेक्निकल कमेटी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के लिए पानी छोड़ने का जो फैसला 23 अप्रैल को लिया था, उसके काम की शुरुआत को लेकर पंजाब के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। सीएम मान हमारी संस्कृति में है कि अगर हमारे घर पर कोई भी व्यक्ति आता है, तो पानी पिलाकर हम उसका स्वागत करते हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हरियाणा को पीने का पानी दें।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
5 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines