पंचकूला में बड़ा हादसा; शिमला हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, चार युवकों की माैत
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले में बड़ा हादसा हुआ है।
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शिमला हाईवे पर बिटना गांव के पास कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 6 बजे हादसा हुआ। डायल 112 पर स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों के शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
यह भी पढ़ें:पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, 13 राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार; जानें आपके शहर के मौसम का हाल
मृतकों की पहचान अध्यन बंसल, चिराग मलिक, अदीप और वैभव यादव के रूप में हुई है। सभी युवक कार में सवार होकर हिमाचल प्रदेश की ओर से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। हादसे की प्रारंभिक वजह कार की तेज रफ्तार मानी जा रही है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
शनिवार देर रात को एक बस अंधेरे में गहरी खाई में गिर गई। यह बस श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जम्मू जा रही थी। अचानक अंधेरे में मांडा, राम के मोड़ों के पास खाई में जा गिरी। हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। 3 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: