हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

धू-धूकर जली बस, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु, नूंह हादसे का Video आया सामने

Nuh Bus Accident : हरियाणा से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। नूंह में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। मथुरा-वृंदावन से लौट रही बस धू-धूकर जल उठी, जिससे श्रद्धालुओं में हाहाकार मच गया। इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
हरियाणा के नूंह में धू-धूकर जली बस।

Haryana Bus Accident : हरियाणा के नूंह में देर रात भीषण हादसा हो गया। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस धू-धूकर जल उठी, जिसमें 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 24 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालु लौट रहे थे। नूंह हादसे का वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें : टूरिस्ट बस में आग लगी, 8 लोग जिंदा जले, 24 गंभीर घायल; हरियाणा के नूंह में भीषण हादसा

स्थानीय लोगों ने पीछा कर बस रुकवाई

नूंह में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में आग की लपटें दिखाई दीं, जिसे देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने आवाज देकर ड्राइवर को बस रोकने को कहा, लेकिन फिर भी बस नहीं रुकी। इसके बाद एक व्यक्ति ने अपनी बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी। जब तक बस रुकी, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

मथुरा और वृंदावन से लौट रही थी बस

इस टूरिस्ट बस में पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले 60 श्रद्धालु सवार थे, जोकि मथुरा और वृंदावन में दर्शन करके लौट रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से 8 लोग जिंदा जल गए और 24 लोग झुलस गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें : प्रेम कहानी का ‘खूनी’ अंत; शादीशुदा प्रेमिका कहती थी-मुझसे शादी करो, हद पार हुई तो बेटे के सामने काटी गर्दन

देखें हादसे का वीडियो

नूंह बस हादसे का वीडियो सामने आया है। पूरी बस में तेजी से आग फैल गई थी, जिससे लोगों को गाड़ी से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें