Nayab Singh Saini Challenges : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके साथ पांच और विधायक कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल मंत्री बनाए गए। नायब सैनी को भले ही राज्य की कमान मिल गई, लेकिन उनके सामने पांच बड़ी चुनौतियां हैं।
1. हरियाणा में पिछले लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को बरकरार रखना
हरियाणा में भारतीय जनता (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच गठबंधन टूट गया है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। अब नायब सैनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर राज्य में चुनाव लड़ेगी। ऐसे में भाजपा के लिए लड़ाई टफ हो सकती है। अगर जेजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी तो इसका फायदा भाजपा मिलेगा।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: कौन हैं एमपी के वो तीन विधायक, जिन्हें मिला टिकट, दो उम्मीदवार रिपीट
2. किसानों के आंदोलन को शांत करना
हरियाणा के किसान एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार नाराज हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने दिल्ली में धरना दिया। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले किसानों और महिला पहलवानों को पाले लाने के लिए कोशिश रहेगी।
3. गैर जाट वोटरों को साधना
हरियाणा में जाट की आबादी 30 प्रतिशत है, लेकिन भाजपा राज्य में गैर जाट ओबीसी की राजनीति करती है। ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं के तौर पर नायब सिंह सैनी के सामने गैर जाट वर्ग को साधने की सबसे बड़ी चुनौती है।
4. तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना
लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होना है। हरियाणा में पहली बार 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई थी। ऐसे में नायब सैनी के सामने लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाना सबसे बड़ी चुनौती है।
यह भी पढे़ं : EC को मिला चुनावी चंदा का ब्यौरा, SC के सख्त आदेश के बाद SBI ने सौंपा डेटा
5. सरकार और पार्टी के बीच समन्वय स्थापित करना
नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज नहीं पहुंचे। ऐसे में नायब सैनी के सामने पार्टी और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ नाराज नेताओं को मनाना बड़ी चुनौती है।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
12 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
14 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
16 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines