हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चली उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों Summer Vacation समय से पहले घोषित करने का फैसला लिया. सरकार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि अब हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियां 25 मई 2026 से शुरू होंगी.

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: सावधान! 17 राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

---विज्ञापन---

बच्चों को शनिवार तक ही जाना होगा स्कूल

शिक्षा विभाग के पुराने कैलेंडर के अनुसार, हरियाणा के स्कूलों में पहले यह छुट्टियां 1 जून से शेड्यूल थीं. लेकिन आसमान से बरसती आग और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए समर वेकेशन को एडवांस कर दिया गया है. चूंकि 24 मई को रविवार (Sunday) है, इसलिए अब स्कूली बच्चों को सिर्फ शनिवार यानी 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा. इसके बाद 25 मई से पूरे प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएंगी.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

इससे पहले, हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य में मौसम की गंभीर स्थिति और बढ़ते पारे को लेकर मुख्यमंत्री को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी. इस रिपोर्ट के आधार पर आज हुई अहम बैठक में काफी गहन मंथन किया गया. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते सरकार ने जमीनी हालातों का रिव्यू किया था. बच्चों को दोपहर की कड़कती धूप में घर वापस लौटने में होने वाली दिक्कतों और उनके माता-पिता की भारी चिंता को देखते हुए ही छुट्टियों को समय से पहले घोषित करने का संवेदनशील निर्णय लिया गया है.

---विज्ञापन---

रोहतक में पारा 46.9 डिग्री के पार

हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक हो चुका है. बुधवार को भी सुबह से ही चल रहे लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के पांच प्रमुख जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है. इसमें रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक यानी 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फिलहाल इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, जिसके चलते पूरे राज्य में 25 मई तक भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

---विज्ञापन---

पैरेंट्स बच्चों की लाइफस्टाइल का रखें खास ख्याल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी आने वाले दिनों में हरियाणा के विभिन्न जिलों में तापमान और बढ़ने तथा भयंकर लू चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने पैरेंट्स को सलाह दी है कि छुट्टियों के दौरान बच्चों की लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान रखें. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बच्चों को सीधी धूप में बाहर न जाने दें. उन्हें ओआरएस (ORS) का घोल, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन कराते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी (Dehydration) न हो. स्कूल बंद होने के बाद बच्चे घरों में सुरक्षित रहकर अपनी हॉबीज को समय दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UP School Summer Vacation Latest Updates: नोएडा, गाजियाबाद और अन्य शहरों में