Kal Ka Mausam: सावधान! 17 राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 मई के लिए देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Kal Ka Mausam
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम2 / 6

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में तेज धूलभरी आंधी और बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक देर शाम और रात के समय मौसम अचानक खराब हो सकता है. लोगों को खुली जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?3 / 6

यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है.  IMD के मुताबिक, 20 से 26 मई तक यूपी में तेज लू चलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, नोडएा और बरेली में भी गर्मी की मार जारी रहेगी.

बिहार को गर्मी से मिलेगी राहत?

बिहार को गर्मी से मिलेगी राहत?4 / 6

बिहार को अगले कुछ घंटों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, 20 से 26 मई के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

राजस्थान और पंजाब में गर्मी का अलर्ट

राजस्थान और पंजाब में गर्मी का अलर्ट5 / 6

राजस्थान में 26 मई तक भीषण लू चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं पंजाब का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है. अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में भीषण गर्मी के साथ-साथ धूलभरी आंधी चल सकती है. IMD ने पंजाब के कुछ इलाकों के लिए 26 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?6 / 6

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.  मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. मौसम विभाग ने यात्रियों और पर्यटकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन