Panchkula Hotel Sultanat Firing Case: हरियाणा के पंचकूला जिले में बीती रात करीब 2 बजे 3 हत्याएं हुईं। पिंजौर के होटल सल्तनत में चल रही बर्थडे में अंधाधुंध फायरिंग की गई। गोलियां लगने से 2 युवकों और एक युवती की मौत हो गई। युवती के सीने में गोली मारी गई। मारे गए लोग पार्टी से निकलकर पार्किंग में अपनी गाड़ी में आए थे कि कार सवार युवकों ने उन पर गोलियो बरसाईं। करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। मरने वाले युवक मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। युवती के सीने में गोली लगी। पुलिस को मामला गैंगवार का लग रहा है, क्योंकि मारे एक युवक क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए होटल में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश के डराने वाले वीडियो; 14 लोगों की मौत, जानें कहां और कैसे हुए दोनों हादसे?
पुलिस को बदला लेने के लिए गैंगवार का शक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फायरिंग में मारे गए युवकों और युवती की पहचान फरीदाबाद निवासी विक्की, दिल्ली निवासी विनीत और हिसार निवासी निया के रूप में हुई। विक्की का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला है। उसके खिलाफ साल 2019 में पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में एक केस दर्ज हुआ था। इसलिए पुलिस को गैंगवार का शक है। बदला लेने के लिए हत्या किए जाने का शक पुलिस को है। तीनों जीरकपुर निवासी रोहित भारद्वाज की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए थे कि फायरिंग में मारे गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं वारदात का पता लगते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल मैनेजर और स्टाफ फरार हो चुका था। मौके पर DCP मुकेश मल्होत्रा, DCP मनप्रीत सूदन, DSP कालका और चौकी इंचार्ज अमरावती वारदातस्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें:बिहार में 5 लोगों की कुचलकर हत्या! एक शराबी और ग्रामीणों के विवाद में गई जान, जानें क्या है मामला?
पुलिस गैंगवार के एंगल से करेगी केस की जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, ACP अरविंद कंबोज क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर वारदात की जांच कर रहे हैं। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए मरने वालों के दोस्तों, परिजनों और बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गैंगवार के एंगल से केस की जांच करेगी। होटल के मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:3 खालिस्तानी आतंकी ढेर; तीनों ग्रेनेड अटैक के आरोपी थे, UP-पंजाब पुलिस से पीलीभीत में मुठभेड़
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines