Haryana Nuh Tourist Bus Fire Side Story: आग की ऊंची-ऊंची लपटें धधक रही थीं। सवारियां जान बचाने को चिल्ला रही थीं। कुछ लोग जलती बस से कूद गए, लेकिन वे भी आग की लपटों से घिरे थे। बच्चे बिलख रहे थे। ऐसा खौफनाक मंजर था कि दिल दहल गया। किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह आग की लपटों से घिर बस से लोगों को निकाल पाए।
नतीजा यह रहा कि 10 लोग बुरी तरह जलकर मर गए। लाशों की हालत इतनी खराब है कि शिनाख्त करना भी मुश्किल है। हरियाणा के नूंह में टूरिस्ट बस में आग लगने के बाद जो खौफनाक मंजर देखने को मिला, उसकी आंखों देखी कहानी उस महिला ने सुनाई, जो बस में सवार थी और आग लगने का पता चलते ही बस से कूद गईं। वे ऐसा कर पाईं, क्योंकि वे आगे की सीटों पर बैठी थीं।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आने में की देरी
महिला ने बताया कि आग पीछे लगी थी, जो एक बाइक सवार ने देखी। उसने बस को ओवरटेक करके ड्राइवर को बताया और उसने जैसे ही आग लगने की बात सुनी, खिड़की से गर्दन निकालकर देखा। फिर वह बस से कूद गई, लेकिन उसके कई रिश्तेदार बस में थे। वे पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले थे। वह खुद भी पंजाब से है और लुधियाना की रहने वाली है। 7-8 दिन से बाहर थे और घर लौट रहे थे, लेकिन सोचा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा।
बाइक वाले ने पहले ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था, लेकिन उन्होंने आने में देरी कर दी। अगर वे समय से आ जाते तो 10 लोगों की जान बच सकती थी, क्योंकि देररात होने के कारण सड़क पर ज्यादा लोग भी नहीं थे, जो बचाव कर पाते। जली हुई लाशें और दर्द के मारे चिल्लाते लोगों की आवाजें कानों में गूंज रही हैं।
यह भी पढ़ें:बिजनेसमैन की हत्या, 2 टुकड़ों में लाश मिली, सिर गायब; दोस्त ने भी किया सुसाइड, UP के वाराणसी की घटना
मथुरा-वृंदावन के टूर पर थे लोग
बता दें कि पंजाब-चंडीगढ़ के टूरिस्ट बस में सवार होकर मथुरा और वृंदावन घूमने के लिए निकले थे। बस में करीब 60 लोग सवार थे। हफ्ते भर के टूर के बाद वे बीत रात अपने घर लौट रहे थे कि करीब डेढ़ बजे बस में अचानक लग गई। हादसा हरियाणा के नूंह में हुआ। आग लगने से 10 टूरिस्ट जिंदा जलकर मर गए। वहीं 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों का उपचार नूंह के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल बची
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
15 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines