Gurugram News: गुरुग्राम में पानी हुआ महंगा! जल संकट के बीच नगर निगम ने लागू किए नए नियम

Gurugram News: गुरुग्राम में पानी की नई दरें लागू होने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा. नगर निगम ने जल संकट और अवैध कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं, साथ ही सोसाइटी और व्यावसायिक श्रेणियों में भी शुल्क बढ़ाया गया है.

Gurugram water tariff hike 2026

गुरुग्राम में बढ़ा पानी का दाम. (Image: AI)

गुरुग्राम में हर साल गर्मियों के दौरान पानी की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है. कई इलाकों में सुबह से ही पानी भरने के लिए लंबी लाइनें लग जाती हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है. इसी बीच अब शहरवासियों को एक और झटका लगा है. नगर निगम ने पेयजल की नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे अब लोगों को पानी के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना होगा. नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2024 से 2027 तक प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पानी के बिल में लगभग पांच प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, निगम का कहना है कि बढ़ती आबादी, पानी की बर्बादी और जलापूर्ति व्यवस्था पर बढ़ते खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बचाने और व्यवस्था सुधारने पर निगम का फोकस

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में लाखों संपत्तियां दर्ज हैं, लेकिन पानी के वैध कनेक्शन बहुत कम लोगों के पास हैं. बड़ी संख्या में लोग बिना अनुमति के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे जल संकट लगातार गहरा रहा है. कई घरों में अब तक पानी के मीटर भी नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण पानी की खपत का सही अंदाजा नहीं लग लग पाता है. निगम अब इस स्थिति को बदलने की तैयारी में है, ताकि इस संकट पर काबू पाया जा सके. प्रशासन का मानना है कि नई दरों और सख्त नियमों से लोग पानी का उपयोग सोच-समझकर करेंगे और अनावश्यक बर्बादी पर रोक लगेगी. इसके साथ ही निगम आने वाले समय में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाने की योजना बना रहा है.

अवैध कनेक्शन वालों पर सख्ती

नगर निगम अब अवैध पानी कनेक्शनों पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए योग्य और अनुभवी प्लंबरों को अधिकृत रूप से पंजीकृत किया जाएगा. जिन प्लंबरों के पास प्लंबिंग से जुड़ा डिप्लोमा या कई सालों का अनुभव होगा, उन्हें नगर निगम के साथ काम करने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि अधिकृत प्लंबरों को नए जल कनेक्शन या डिस्कनेक्शन पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. वहीं अगर कोई प्लंबर किसी अवैध पानी कनेक्शन की सही जानकारी निगम को देता है, तो उसे अलग से इनाम भी मिलेगा. निगम को उम्मीद है कि इससे गैरकानूनी कनेक्शनों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और पानी की चोरी कम होगी.

विज्ञापन

सोसाइटी, दुकानों और उद्योगों के लिए भी बढ़ीं पानी की दरें

नई व्यवस्था के तहत ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, संस्थानों, दुकानों और उद्योगों के लिए भी पानी की दरों में बदलाव किया गया है. घरेलू उपयोग से ज्यादा पानी खर्च करने वालों को अब ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा और लेट पेमेंट करने पर अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा. पानी का कनेक्शन काटने और दोबारा जोड़ने के लिए अलग फीस तय की गई है. नगर निगम का कहना है कि इन नए नियमों का उद्देश्य सिर्फ राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि शहर में पानी की उपलब्धता को बेहतर बनाना और भविष्य के जल संकट से बचाव करना भी है.

ग्रुपहाउसिंग सोसाइटी में दर

2026 में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए, 20 किलोलीटर तक की खपत पर ₹6.08 प्रति किलोलीटर का शुल्क लगेगा, और इस सीमा से ज़्यादा खपत होने पर ₹12.16 प्रति किलोलीटर का शुल्क लगेगा. संस्थागत श्रेणी में, दर ₹12.16 प्रति किलोलीटर तय की गई है, जबकि औद्योगिक और वाणिज्यिक श्रेणियों के लिए, दर ₹18.23 प्रति किलोलीटर तय की गई है. इसके अलावा, मौजूदा बिल के 10% के बराबर विलंब भुगतान शुल्क, ₹1,000 का डिस्कनेक्शन/रीकनेक्शन शुल्क, और ₹50 का मीटर टेस्टिंग शुल्क (15mm मीटर के लिए) लागू होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ