Haryana Assembly Elections: हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित होने हैं। जिसके बाद कैंडिडेट्स ने नामांकन के बाद प्रचार तेज कर दिया है। लेकिन बीजेपी प्रत्याशियों के सामने लोकसभा चुनाव जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। उनको किसान गांवों में घुसने पर आपत्ति जता रहे हैं। प्रत्याशियों के सामने मुंह पर शर्त लगाई जा रही है कि वे हारेंगे। पूर्व मंत्री अनूप धानक का विरोध उकलाना में हो रहा है।
नारनौंद में कैसी है स्थिति?
वहीं, नारनौंद में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ भी ऐसी स्थिति आ रही है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उनको गांव में घुसने से रोक दिया गया था। माना जा रहा है कि अब भी कई गांवों में उनके खिलाफ आवाज उठ रही है। अनूप धानक से लोग पिछले 10 साल का हिसाब मांग रहे हैं। वे प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, उनसे स्थानीय नेताओं ने भी दूरी बना रखी है। अनूप पहली बार 2014 में विधायक बने थे। 2019 में इनेलो से निकली जेजेपी में वे आ गए। विधानसभा चुनाव के बाद मनोहर की सरकार में मंत्री बने थे।
यह भी पढ़ें:टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए पूर्व विधायक ललित नागर, समर्थकों के साथ लिया ये बड़ा फैसला…वीडियो वायरल
अब वे बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। जिनको टिकट मिला है। श्यामसुख गांव में प्रचार के दौरान लोगों ने उनका विरोध किया। किसानों की मौत और लाठीचार्ज को लेकर सवाल दागे। किसानों ने पानी के मुद्दे पर घेरा। साबरवास गांव में भी धानक का विरोध हुआ। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स हाथ पकड़कर उनको जीत न मिलने की शर्त लगाने का दावा कर रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ले चुकी लीड
लोकसभा चुनाव को चंद माह हुए हैं। तब नारनौंद हलके के गुराना, मसूदपुर, डाटा, खानपुर गांवों में कैप्टन को घुसने से रोकने की कोशिश की गई थी। लोगों ने नारेबाजी कर किसान विरोधी आरोप लगाए थे। अब सामने आ रहा है कि इन गांवों में उनके लिए स्थिति बदली नहीं है। कैप्टन 2014 में यहां से जीते थे। जिसके बाद वित्त मंत्री बने। 2019 में हार गए थे। हरियाणा के लोकसभा चुनाव में इस हलके से कांग्रेस को अच्छी लीड मिली थी। जिसका खामियाजा बीजेपी उम्मीदवार रणजीत चौटाला को उठाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:‘Lady Khali’ कविता दलाल कौन? सलवार सूट में करती हैं फाइट, जुलाना में विनेश फोगाट से करेंगी दो-दो हाथ
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
8 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines