टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए पूर्व विधायक ललित नागर, समर्थकों के साथ लिया ये बड़ा फैसला...वीडियो वायरल

Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने पर पूर्व विधायक के आंसू छलक पड़े। विधायक ने अपनी राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए 15 साल काम किया, उसने ही छल कर दिया। आइए इनके बारे में जानते हैं। जिन्होंने बड़ा फैसला लिया है।

lalit nagar

Haryana Assembly Elections: फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक ललित नागर ने आज तिगांव की एक वाटिका में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। जहां ललित नागर भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। जबकि उन्होंने विधायक रहते हुए इलाके के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी। हारने के बाद भी वे घर-घर जाकर लोगों से मिलते रहे। उन्होंने कभी भी किसी के मान-सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई। उन्हें भरोसा था कि इस बार टिकट अवश्य मिलेगा। लेकिन कांग्रेस ने उनके साथ छल किया और अंतिम लिस्ट में नाम काट दिया।

विज्ञापन

36 बिरादरी का साथ मिला तो जीतेंगे

उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके इलाके की 36 बिरादरी चाहती है तो वे चुनाव लड़ेंगे। यदि 36 बिरादरी चुनाव लड़ने के लिए मना करेगी तो नहीं लड़ेंगे। उनके पांव में चोट लगी हुई है, इसलिए आप सभी को ही ललित नागर और नागर का हाथ-पांव बनकर चुनाव लड़ना पड़ेगा। यदि उनकी चुनाव लड़ने के लिए हां है तो वे उनके हवन यज्ञ में आहुति डालें। जिसके बाद मौजूद समर्थकों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी।

विज्ञापन

उनके हवन यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद में ललित नागर ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नागर से पूछा गया कि आप भरी सभा क्यों रोए? उन्होंने कहा कि मैं भावुक हो गया था। 36 बिरादरी की जनता उनके साथ है। वे अवश्य निर्दलीय चुनाव जीतेंगे और जीतने के बाद जिस भी पार्टी की सरकार बनेगी, उसमें शामिल होकर अपने इलाके का विकास करवाएंगे।

विज्ञापन

मेरे साथ छल हुआ

कांग्रेस ने बुधवार देर रात को तीसरी सूची जारी की थी। तिगांव सीट से यशपाल नागर के बेटे रोहित नागर को टिकट दिया गया है। टिकट कटने के बाद ललित नागर ने समर्थकों की बैठक बुलाई थी। जिसमें अपनी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक हत्या की गई है। 15 साल से वे इलाके में पार्टी को खड़ा करने का प्रयास करते रहे। लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ