Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता। टिकट न मिलने पर कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। मान-मनौव्वल के बाद भी ये लोग नहीं माने। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में कई ऐसी हैं, जहां निर्दलीय सीधी चुनौती दे रहे हैं। युवाओं और बुजुर्गों में इनको लेकर क्रेज दिख रहा है। जिसके बाद कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई सीटें ऐसी हैं, जहां त्रिकोणीय मुकाबला है। हरियाणा के चुनाव मैदान में मुख्य चार दल हैं। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा INLD और BSP गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, JJP-ASP ने गठबंधन कर कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
यह भी पढे़ं : Haryana Election : क्या किसानों का ट्रैक्टर बनेगा जीत का फैक्टर? समझें पूरा समीकरण
बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। लेकिन कई सीटों पर दोनों के प्रत्याशियों का सियासी गणित निर्दलीय बिगाड़ रहे हैं। वहीं, पिछले चुनाव में जीते निर्दलीय भी इस बार फिर ताल ठोक रहे हैं। जिनकी लड़ाई भी आसान नजर आ रही है। ऐसी ही कुछ सीटों की बात करते हैं।
विधायक बलराज कुंडू ने जुलाना विधानसभा सीट पर विनेश फौगाट को समर्थन दिया!
विनेश फोगाट के समर्थन में जुलाना से अपनी पत्नी परमजीत कुंडू की उम्मीदवारी वापस ली.#vineshphogat #balrajkundu pic.twitter.com/DtTk7aWKSq
---खबर नीचे जारी है---— Gaon Savera (@GaonSavera) September 11, 2024
रोहतक जिले की महम सीट से पिछली बार बलराज कुंडू निर्दलीय जीते थे। रोहतक को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। 2019 के चुनाव में जिले की 4 में से 3 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। महम से कांग्रेस के कई बार विधायक रह चुके आनंद सिंह दांगी को कुंडू ने हरा दिया था। इस बार भी यहां समीकरण कांग्रेस के लिए आसान नहीं लग रहे। कुंडू लगातार जनता के बीच में रहे हैं। बेटियों की पढ़ाई में बाधा न आए, उन्होंने फ्री बसें इलाके में लगवा रखी हैं।
बेटियों आरामदायक सफर कर अपने कॉलेज जाती हैं। फ्री में इन्हीं बसों में वापस आती हैं। बेटियों की सुरक्षा को लेकर कुंडू ने ये मुहिम शुरू की थी। वहीं, कुंडू इस इलाके में और भी सामाजिक कार्य भी करवा चुके हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि लोगों का कितना समर्थन उनको मिलता है? इस सीट से कांग्रेस ने दांगी के बेटे बलराम दांगी और बीजेपी ने दीपक हुड्डा को टिकट दिया है।
हिसार का विश्वास, परिवर्तन और विकास
5 अक्टूबर को “बैटरी टॉर्च” 🔦 के सामने वाला बटन दबाकर विकसित हिसार के सपने को साकार करने में हमारा सहयोग करें। pic.twitter.com/MU8tuBTPWL
— Savitri Jindal (@SavitriJindal) September 17, 2024
---खबर नीचे जारी है---
हिसार की सीट से बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल आजाद लड़ रही हैं। बीजेपी ने मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता पर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस ने रामनिवास राड़ा को मैदान में उतारा है। लेकिन मुख्य मुकाबला सावित्री जिंदल और गुप्ता में ही माना जा रहा है। इलाके में उनकी पकड़ अच्छी बताई जा रही है। जिससे बीजेपी को नुकसान हो सकता है। सावित्री के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं। जिनके कहने के बाद भी मां ने चुनाव लड़ने से नाम वापस नहीं लिया।
ये विराट जनसमर्थन प्रचंड विजय का उद्घोष है!
आज श्री पंजोखरा साहिब गांव में भय मुक्त अम्बाला छावनी बनाने के लिए जनता से समर्थन रूपी आशीर्वाद प्राप्त किया, जनता जनार्दन द्वारा प्राप्त यह आशीर्वाद मुझे अन्याय के विरुद्ध इस लड़ाई में संबल प्रदान करता है।#vote4chitra #chitrasarwara… pic.twitter.com/1jHkDanxI0
— Chitra Sarwara चित्रा सरवारा (@ChitraSarwara) September 24, 2024
---खबर नीचे जारी है---
बीजेपी प्रत्याशी और कद्दावर मंत्री रहे अनिल विज की अंबाला कैंट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। कांग्रेस ने यहां से परविंदर सिंह परी को टिकट दिया है। वहीं, यहां से चित्रा सरवारा निर्दलीय लड़ रही हैं। जो अंबाला सिटी से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह की बेटी हैं। लेकिन उनके मैदान में आने से कांग्रेस ही नहीं, बीजेपी के भी समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं। चित्रा लगातार ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं इलाके में कर रही हैं। जीत होगी या हार, यह तो 8 अक्टूबर को ही पता लगेगा।
यह भी पढे़ं : Video: कौन हैं हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवार? इस लिस्ट में CM सैनी के साथ ये महिला भी शामिल
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।