Haryana Assembly Elections: कांग्रेस और भाजपा की उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल होने के बाद कई सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है। टिकट से वंचित नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कई सीटों पर निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट देखें तो हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा साफ दिखा है। परिवारवाद का मुद्दा भी प्रमुख है। बड़े नेताओं के परिजनों को भी टिकट मिले हैं। कांग्रेस की आपसी खींचतान के बीच कई सीटों को होल्ड भी किया गया था। सहमति बनाने की कोशिश हुई। लेकिन धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो गई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 90 में से लगभग 72 टिकट हुड्डा की पसंद के उम्मीदवारों को मिले हैं। शैलजा के 9 और रणदीप के 2 समर्थकों को टिकट मिले हैं।
4-5 सीटों पर हुड्डा की भी नहीं चली
वहीं, 1 सीट पर पार्टी ने कैंडिडेट नहीं उतारा। सूत्रों के मुताबिक सर्वे में जिनका नाम सामने आया था, अधिकतर उन्हीं प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। 4-5 सीटें ऐसी रहीं, जहां हुड्डा अपनी पसंद के लोगों को टिकट नहीं दिलवा सके। हुड्डा के अलावा रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा भी सीएम पद की दावेदार हैं। दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। दोनों अपने करीबी कुछ नेताओं को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़ें:BJP प्रत्याशियों के लिए प्रचार बना ‘सिरदर्द’, मुंह पर लगाई शर्त; तुम हारोगे…ऐसा था पूर्व मंत्री का रिएक्शन
कांग्रेस की लिस्ट पर गौर किया जाए तो बड़े नेताओं के परिजनों को खूब मौका मिला है। कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट मिला है। सुरजेवाला फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। जबकि मुलाना से पूजा चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वे अंबाला के सांसद वरुण चौधरी की पत्नी हैं। इससे पहले वरुण इसी सीट से विधायक थे। वरुण के पिता फूलचंद मुलाना हुड्डा सरकार में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। जो इसी सीट से जीते थे।
बेटों को टिकट दिलवा गए दिग्गज
पंचकूला से कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन पर दांव खेला है। उनके भतीजे भव्य भाजपा के टिकट पर आदमपुर से प्रत्याशी हैं। पलवल सीट से हुड्डा के समधि करण दलाल को टिकट मिला है। वहीं, हिसार के सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को भी कांग्रेस ने कैथल जिले की कलायत सीट से मैदान में उतारा है। महम से आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी को टिकट मिला है। आनंद सिंह दांगी महम कांड के बाद चर्चा में आए थे। वे इस सीट से कई बार जीत चुके हैं।
वहीं, तोशाम से बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा गया है। उनका मुकाबला अपनी चचेरी बहन श्रुति चौधरी से है। जो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनकी मां किरण चौधरी को बीजेपी ने राज्यसभा भेजा था। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी। वहीं, बंसीलाल के दामाद सोमवीर सिंह श्योराण को कांग्रेस ने बाढ़डा से मैदान में उतारा है।
कई सीटों पर मचा घमासान
टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में कई नेता अंसतुष्ट हैं। अंबाला कैंट से चित्रा शर्मा निर्दलीय लड़ रही हैं। जो अंबाला से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे निर्मल सिंह की बेटी हैं। पानीपत की शहरी सीट पर भी ऐसा ही हाल है। पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी आजाद लड़ रही हैं। वहीं, ग्रामीण सीट से विजय जैन दावा ठोंक रहे हैं। वहीं, तिगांव से ललित नागर का टिकट कटा है। जो आजाद लड़ रहे हैं। पार्टी ने यहां से यशपाल नागर के बेटे रोहित नागर को टिकट दिया है। इसी तरह से बवानीखेड़ा की सीट पर कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए पूर्व विधायक ललित नागर, समर्थकों के साथ लिया ये बड़ा फैसला…वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
8 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines