Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 4 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान होगा। कांग्रेस समेत भाजपा और दूसरे क्षेत्रीय दल चुनाव में जीत के लिए लगातार पसीना बहा रहे हैं। हरियाणा की सियासत अब तक 5 ही परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। हो सकता है इस बार के चुनाव में उल्टफेर हो जाए, लेकिन इन परिवारों की पहचान कायम है। सबसे पहले बात करते हैं हुड्डा परिवार की।
दो बार सीएम रह चुके हैं हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2005 से 2014 तक हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। परिवार का सियासत में अहम योगदान रहा है। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो उनके नाम पर तीसरी बार मुहर लग सकती है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं। जिसमें 4 सांसद उनके गुट से बताए जा रहे हैं। टिकट वितरण में भी कांग्रेस ने हुड्डा की अनदेखी नहीं की। उनके पिता रणवीर सिंह संयुक्त पंजाब में 1952 से 1967 तक एमपी रहे थे। वे केंद्र में मंत्री भी रहे। वहीं, हुड्डा भी 3 बार सांसद रह चुके हैं। हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी यानी दीपेंद्र भी इस बार रोहतक से सांसद बने हैं। 2004 के बाद वे सिर्फ 2019 में मोदी लहर में कुछ ही वोटों से अपनी सीट हार गए थे। अब तक 4 बार सांसद बन चुके हैं।
ताऊ के नाम से मशहूर थे देवीलाल
इसके बाद बारी आती है चौटाला परिवार की। 70 के दशक में हरियाणा की कमान देवीलाल ने संभाली थी। जो ताऊ नाम से लोकप्रिय थे। उनके बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला 4 बार हरियाणा के सीएम रहे हैं। उनके दो बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला हैं। जो राजनीति में सक्रिय हैं। अभय मौजूदा समय में सिरसा के ऐलनाबाद से विधायक हैं। जबकि अजय सिंह के बेटे दिग्विजय साढ़े 4 साल डिप्टी सीएम रहे। मौजूदा समय में वे जींद की उचाना सीट से एमएलए हैं। उनकी मां नैना चौटाला बाढड़ा से विधायक हैं। देवीलाल के छोटे बेटे रणजीत चौटाला भाजपा सरकार में बिजली मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें:चंपई सोरेन को लेकर क्या है BJP की रणनीति? इन 10 पॉइंट्स में समझिए
भजनलाल भी हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम रहे। जो हरियाणा की राजनीति में आयाराम गयाराम वाला मुहावरा गढ़ने के कारण चर्चा में रहे थे। उन्होंने देवीलाल सरकार का तख्तापलट कर दिया था। वे अपने 40 विधायकों के साथ जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में गए और सीएम बने। उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई कई बार सांसद और विधायक रहे हैं। वहीं, उनके बेटे भव्य बिश्नोई भी अब आदमपुर सीट से विधायक बन चुके हैं।
इंदिरा गांधी के करीबी रहे बंसीलाल
बंसीलाल हरियाणा के उदय के दो साल बाद 1968 में पहली बार सीएम बने थे। जिनको आधुनिक हरियाणा का निर्माता भी कहा जाता है। वे 3 बार सीएम रहे। उनको इंदिरा गांधी का करीबी माना जाता था। बाद में कांग्रेस से अलग होकर हरियाणा विकास पार्टी गठित की। 1996 में फिर हरियाणा के सीएम बने। उनकी सरकार ने ही हरियाणा में शराबबंदी की थी। अब उनकी पोती श्रुति चौधरी विरासत को संभाल रही हैं। उनकी बहू किरण चौधरी हुड्डा सरकार में मंत्री रहीं। जो अब भाजपा में जा चुकी हैं। बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा और दामाद भी राजनीति में हैं।
ये भी पढ़ेंः बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन? क्या हैं प्रावधान, बीजेपी क्यों कर रही इसकी मांग
अंग्रेजों के राज में संयुक्त पंजाब में छोटूराम को किसानों के लिए संघर्ष करने के कारण पहचान मिली थी। उनको जाट समाज का मसीहा भी कहा जाता है। उनके नाती बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में हैं। जो पहले भाजपा में चले गए थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनकी बुआ के बेटे हैं। बीरेंद्र सिंह प्रदेश में कई बार मंत्री रह चुके हैं। वे केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह 2019 में हिसार से सांसद बने थे।
ये भी पढ़ेंः ‘दो मिनट के आनंद के पीछे…’ SC ने कोलकाता HC के फैसले पर जताई आपत्ति, पॉक्सो एक्ट केस में फैसला पलटा
यह भी पढ़ें- UP Police Constable का पेपर क्या सचमुच हुआ लीक? यहां जानें इन दावों की सच्चाई
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
13 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines