Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Former Jharkhand CM Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार से दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड की राजनीति गर्माई हुई है। लेकिन अब चंपई ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वे निजी काम से दिल्ली आए हैं। न ही वे किसी से मिलने आए हैं। चंपई ने कहा है कि पता नहीं कौन उनके बारे कुछ भी कह रहा है? चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि वे अपनी बात रख चुके हैं।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में चंपई ने कहा था कि सीएम के रूप में उन्होंने कड़वे अनुभवों को महसूस किया है। जिसके बाद लगने लगा था कि वे झामुमो से अलग हो सकते हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगने लगी थीं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बीजेपी चंपई को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखा रही है। यह पार्टी की खास रणनीति हो सकती है। चंपई सोरेन का फायदा झारखंड में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल सकता है। आखिर बीजेपी की रणनीति क्या है? आपको 10 खास पॉइंट्स से समझाते हैं।
ये भी पढ़ेंः बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन? क्या हैं प्रावधान, बीजेपी क्यों कर रही इसकी मांग
न्यूज 24 पर पढ़ें झारखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।