Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव के प्रचार में अब दो ही दिन शेष रह गए हैं। एक तरफ बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, तो वहीं दूसरी ओर आखिरी दिनों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा संकल्प यात्रा के जरिए कांग्रेस की वापसी सुनिश्चित करने में जुटे हैं। इस बीच बीजेपी के पोस्टर की चारों ओर चर्चा हो रही है। हरियाणा में 10 में से 9 साल तक सरकार के चेहरा रहे मनोहरलाल खट्टर इन दिनों बीजेपी के पोस्टरों से पूरी तरह गायब है। ऐसे में सवाल यह है कि खट्टर बीजेपी के स्टार प्रचारक तो है, लेकिन पोस्टर से गायब है। आइये जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है?
लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बीजेपी ने हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की जगह पर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया। इस बदलाव के जरिए पार्टी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर बढ़त हासिल करना चाहती थी, लेकिन पार्टी को इस बदलाव का खास फायदा नहीं मिला। पार्टी ने खट्टर को चुनाव लड़वाया, हालांकि वे करनाल से जीतकर सांसद बने। इसके बाद उन्हें मोदी कैबिनेट में शहरी और आवास मामलों का मंत्री भी बनाया गया है।
पीएम मोदी का फोटो भी छोटा
बीजेपी के पोस्टरों में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह इस बार हरियाणा में पार्टी के पोस्टर में पीएम मोदी की फोटो तो हैं, लेकिन अन्य चुनावों की तुलना में थोड़ी छोटी है। इस बार बीजेपी के पोस्टरों में आम आदमी का चेहरा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर ने नई रणनीति बनाने को मजबूर किया है।
पोस्टरों में आम लोगों को तवज्जो
लोकसभा चुनाव के बाद सीएम सैनी ने बजट के जरिए लोककल्याणकारी योजनाएं लाकर सरकार के प्रति गुस्से को कम करने की कोशिश की। उन्होंने सबसे पहले हरियाणा अंत्योदय परिवार कार्ड योजना लाॅन्च की। चुनाव में प्रचार के तौर पर भी एक परिवार के चेहरे को ही पोस्टर पर दिखाया गया है। इसके बारे में बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद सत्ता विरोधी लहर बनना स्वाभाविक है। सीएम का चेहरा बदलने और नई रणनीति से काम करने की जरूरत थी। जो हम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘LAC पर हालात सामान्य नहीं, चीन फिर करेगा हिमाकत…’ आर्मी चीफ ने बताया ज्यादा भरोसे ने कैसे पहुंचाया नुकसान?
पोस्टर ही नहीं भाषणों से भी गायब
मनोहरलाल खट्टर के नाम पर हरियाणा में गुस्सा इस कदर है कि बीजेपी प्रत्याशी उनका नाम लेना तक पसंद नहीं कर रहे हैं। गुरुग्राम के बादशाहपुर से चुनाव लड़ रहे राव नरबीर सिंह अपने भाषणों में सीएम सैनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन खट्टर के नाम का जिक्र तक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हरियाणा में पार्टी के प्रचार में जुटे पूर्व सीएम को पोस्टरों और भाषणों से दरकिनार कर पार्टी अपने प्रति जनता में बने गुस्से को किस हद तक कम कर पाती है।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
2 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
4 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
11 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
12 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
15 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines