'दोस्त कर रहा था ड्राइव…', गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली कार के मालिक ने दी सफाई

गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली कार के मालिक ने दावा किया है कि जिस वक्त ये घटना हुई, उस टाइम वो शहर में नहीं था और गाड़ी उसके स्कूल फ्रेंड के पास थी.

gurugram woman biker hit and run case

लेडी बाइकर को टक्कर मारने के बाद गाड़ी के मालिक ने दी सफाई (Photo: AI/X)

विज्ञापन

गुरुग्राम में एक गाड़ी ने महिला बाइकर को टक्कर मारी, जिसके बाद बवाल मच गया. कार के मालिक ने दावा किया है कि जिस वक्त ये घटना हुई, उस टाइम वो शहर में नहीं था और गाड़ी उसके स्कूल फ्रेंड के पास थी. उनका कहना था कि उनके दोस्त ने वो गाड़ी किसी तीसरे शख्स को दे दी थी, जिसे वो ज्यादा नहीं जानता था. गाड़ी के मालिक ने बताया कि महिला बाइकर को टक्कर मारने के बाद से ना कार का कुछ पता है और ना ही उस व्यक्ति का जो ड्राइव कर रहा था.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में गुंडागर्दी… ‘दूर रहो’ कहा तो तेज रफ्तार कार से महिला बाइकर को मारी टक्कर, देखें VIDEO

विज्ञापन

गाड़ी के मालिक ने क्या कहा?

इंडिया टुडे से बात करते हुए कार के मालिक ने बताया कि वो आर्मी में है और घटना के वक्त शहर से बाहर थे. उन्होंने कहा, ”मैं शहर में नहीं हूं और इंडियन आर्मी में सर्विस करता हूं. मेरे स्कूल के एक दोस्त ने दो दिनों के लिए मेरी गाड़ी ली थी.” मालिक ने बताया कि बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरुग्राम हादसे का वीडियो देखा. दोस्त पर बात करने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी एक दूसरे व्यक्ति ने ले ली थी, जिसे वो ज्यादा नहीं जानते. कार के मालिक ने आगे कहा, ”मैंने अपने दोस्त से बात की है. उसने मुझे बताया है कि उसे नहीं पता कि वो शख्स कहां है और हादसे के बाद वो शख्स और गाड़ी दोनों गायब हैं.” कार ऑनर ने ये भी बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने अब तक उनसे संपर्क किया है.

क्या है मामला?

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद सेडान कार ने सिया नाम की महिला बाइकर को टक्कर मार दी. ‘हिट एंड रन’ का ये मामला बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सिया ने बताया कि वो बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ राइड पर जा रही थी, तभी सेडान कार तेजी से उनका पीछा करने लगी. बाइकर ने दावा किया कि उन्होंने ड्राइवर को सही दूरी बनाए रखने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं माना और उनकी बाइक में टक्कर मार दी. सिया संभल नहीं पाईं और बेहद बुरी तरह से सड़क पर गिर गईं, जिसके बाद उन्हें काफी चोटें आईं हैं. सिया को हादसे के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो सिया के साथ राइड कर रहे एक दूसरे बाइकर ने रिकॉर्ड किया था. वीडियो में सेडान कार को ड्राइव कर रहा शख्स बाइकर से बहस करता नजर आ रहा है. फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस वीडियो के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ