PTI
Read More
---विज्ञापन---
हरियाणा पुलिस ने अभी तक 27 गैंगस्टरों को विदेश से प्रत्यर्पण के जरिए भारत ला चुकी है. विदेश से भारत लाए गए गैंगस्टरों में से ज्यादातर को 2025 के बाद लया गया है. हरियाणा की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ लगातार तेज कार्रवाई कर रही है. शनिवार को हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.
हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने बताया कि एसटीएफ मोस्ट वांटेड अपराधियों एवं उनके नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की एसटीएफ अब तक कूल 27 गैंगस्टरों को प्रत्यर्पण करके विदेश से भारत ला चुकी है. 2025 में 7 गैंगस्टरों को लया गया था और 14 गैंगस्टरों को 2026 में अब तक लाया जा चुका है. डीजीपी ने बताया कि 4 अगस्त को एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बाहर निकले जाने के बाद उसे भारत लाया गया.
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सतीश बालन ने बताया कि विदेश में छिपे वांटेड गैंगस्टरों के ठिकाने, उनकी यात्रा संबंधी जानकारी और गतिविधियों का पता लगाने के लिए मानवीय खुफिया सूचना एवं तकनीकी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करके एसटीएफ उनका पता लगा रही है. उन्होंने जानकारी दी कि फर्जी पासपोर्ट, फर्जी पहचान और बायोमेट्रिक एवं उंगलियों के निशान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करके अपराधियों की पहचान की जा रही है तथा उनके ठिकाने के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. सतीश बालन ने कहा कि विदेश में 12 गैंगस्टर को हिरासत में लिए जाने के लिए हरियाणा पुलिस ने मदद की है और उनके प्रत्यर्पण या निर्वासन की कार्रवाई जारी है.
सतीश बालन ने जानकारी दी कि अगस्त 2023 से अब तक 144 लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी), 54 रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) और 53 इंटरपोल संदर्भ जारी किए गए हैं. इसके अलावा 93 पासपोर्ट रद्द किए गए हैं, नौ आपातकालीन गिरफ्तारी अनुरोध और 16 प्रत्यर्पण अनुरोध भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि विदेश में छिपे चार वांटेड अपराधियों की सूचना देने पर 10,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है.
पुलिस के मुताबिक, अवैध धन पर रोक लगाने के लिए एसटीएफ आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पैसों के लेनदेन, बैंक लेनदेन और क्रिप्टोकरंसी/यूएसडीटी का भी पता लगा रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद की है.
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।