गुरुग्राम में गुंडागर्दी… 'दूर रहो' कहा तो तेज रफ्तार कार से महिला बाइकर को मारी टक्कर, देखें VIDEO

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक सवार के साथ कथित रोड रेज का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि कार सवार उसका पीछा कर रहे थे और दूरी बनाए रखने के लिए कहने के बाद कार ने उसकी स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है.

BIKE.jpg_a0ce66

गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार सवार ने टक्कर मार दी. (फोटो- X)

गुरुग्राम की सड़क पर रोड रेज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक महिला बाइकर ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक कार सवार ने स्पोर्ट्स बाइक चला रही महिला का पीछा किया और उसके बाइक से कार टकरा दी. टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उसकी बाइक कुछ दूरी तक घिसटती चली गई. घटना गोल्फ कोर्स रोड की बताई जा रही है और पूरी घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

विज्ञापन

महिला की पहचान सिया के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर ‘rebelwheels_sia_’ नाम से एक्टिव हैं. उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और खुद पूरी घटना के बारे में बताया है.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह रविवार को अपनी Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक से बाइकिंग ग्रुप के साथ गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थीं. उनके मुताबिक, रास्ते में एक कार में सवार कुछ लोग लगातार उनके करीब आ रहे थे और पीछा करने की कोशिश कर रहे थे.

मेरी बाइक का पीछा कर रहे थे- सिया

सिया ने बताया कि उन्होंने कार सवारों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें बाइक रोकने के लिए कहा गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कार में मौजूद लोग नशे में लग रहे थे और उनका व्यवहार आक्रामक था. स्थिति बिगड़ने के डर से उन्होंने बाइक आगे बढ़ाते रहने की कोशिश की, जबकि पीछे चल रहे उनके एक साथी ने भी कार को उनके पास आने से रोकने की कोशिश की.

विज्ञापन

बाइक को टक्कर मार कर फरार हुआ कार सवार

महिला के मुताबिक, कार कुछ दूर तक उनका पीछा करती रही. इसके बाद चालक ने कथित तौर पर बाइक के आगे कार लाकर रास्ता रोकने की कोशिश की. इसी दौरान कार ने बाइक को पीछे से तेज से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं, जबकि बाइक कुछ मीटर तक कार के साथ घिसटती रही. घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया.

सिया ने बताया कि उनके एक साथी ने कार का पीछा किया और ट्रैफिक सिग्नल पर उसे रोकने की कोशिश की. वहां साथी ने चालक से हादसे को लेकर सवाल किया, लेकिन चालक ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और दोबारा वहां से अपनी कार लेकर भाग गया.

विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस से कार्रवाई की अपील

बता दें कि महिला ने गुरुग्राम पुलिस से मामले में कार्रवाई की अपील की है. उन्होंने वीडियो में कथित कार का रजिस्ट्रेशन नंबर और आरसी मालिक का नाम भी बताया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने गुरुग्राम पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है. कई लोगों ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी की कार्रवाई की मांग

घटना की यह वीडियो तेजी से वायरल हो गई और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका समर्थन किया. कई लोगों ने दिल्ली पुलिस, गुरुग्राम पुलिस, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और हरियाणा पुलिस को टैग करके अधिकारियों से ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की. कई यूजर्स ने इस घटना के संबंध में FIR दर्ज करने की भी मांग की. इस दौरान लोगों ने सड़कों पर रैश ड्राइविंग को लेकर भी सवाल उठाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ