गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों रोजाना पीक आवर के दौरान भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा दबाव सिरहौल बॉर्डर से लेकर साइबर सिटी तक (दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन का सिरहौल बॉर्डर से लेकर शंकर चौक का भाग) रहता है. लोगों को इस समस्या से राहत देने के लिए सिरहौल बॉर्डर से शंकर चौक के नजदीक साइबर सिटी तक एलिवेटेड रोड बनाने की कागजी कार्यवाही तेज कर दी गई है. इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद रोजाना के जाम से राहत मिलेगी और शहर के विकास में यह बड़ा कदम साबित होगा.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! जल्द सिग्नल फ्री होगा ये रास्ता, सबसे व्यस्त चौक पर जाम से
कहां पहुंचा इस प्रोजेक्ट के काम?
इस प्रोजेक्ट को लेकर रियल एस्टेट कंपनी DLF ने अपने प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन NHAI भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ-साथ गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को दे दिया है. अब जीएमडीए के मुख्य अभियंता (रोड) प्रवीण चौधरी प्रेजेंटेशन के आधार पर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और अगले हफ्ते GMDA द्वारा सहमति देने का फैसला लिया जाएगा. वैसे तो साइबर सिटी के कई इलाकों में ट्रैफिक का भारी दबाव है लेकिन सबसे ज्यादा दबाव सिरहौल बॉर्डर से लेकर साइबर सिटी तक रहता है. दोनों के बीच दूरी सिर्फ 700 मीटर के आसपास है, लेकिन रोज के ट्रैफिक से इतनी छोटी यात्रा में भी घंटों का वक्त बीत जाता है. ऐसे में यह नया एलिवेटेड रोड बनने से इस रूट का ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा.
NHAI से मिली मंजूरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रस्ताव को NHAI द्वारा सहमति दे दी गई है बस अब जीएमडीए की ओर से सहमति मिलनी बाकी है, जिसके बाद एस्टीमेट तैयार कर आगे काम किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार या मंगलवार को मुख्य अभियंता (रोड) प्रवीण चौधरी कंपनी द्वारा प्रस्तुत प्रेजेंटेशन पर कुछ सवाल-जवाब किए जाएंगे. जिसके बाद इस प्रोजेक्ट का रास्ता आसान हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो का 8% काम हुआ पूरा, जानिए कैसा होगा नया रूट और
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
12 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines