राहुल फाजिलपुरिया का विवादों से रहा गहरा नाता, सांप, ड्रंक ड्राइविंग और मर्डर का लग चुका है इल्जाम

Singer Fazilpuria Controversy: सिंगर फाजिलपुरिया पर हमला करने आए 5 लोगों का STF ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। फाजिलपुरिया का स्कूल के समय से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। समय-समय पर वह विवादों में फंसते आए हैं।

Singer Fazilpuria Controversy

Photo Credit- Social Media

Singer Fazilpuria Controversy: हरियाणा के गुरुग्राम जिले की पुलिस को सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के केस में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, 5 शूटर सिगर को मारने के लिए आए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला 14 जुलाई 2025 का है, जब फाजिलपुरिया पर हरियाणा के गुरुग्राम जिले में हमला किया गया था। इस हमले में सिंगर की जान बच गई थी। इस केस की जांच STF और क्राइम ब्रांच ने साथ मिलकर की। कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में अब मुठभेड़ हुई है। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब फाजिलपुरिया विवादों में आए हैं। इससे पहले भी उनके ऊपर कई इल्जाम लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

एल्विश के साथ जुड़ चुका है नाम

राहुल फाजिलपुरिया का नाम एल्विश यादव के सांप वाले मामले में भी आ चुका है। इस केस में इनकी 58 लाख की संपत्ति भी जब्त की गई थी। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी रखा जा चुका है।

विज्ञापन

शराब पीकर ड्राइव करने का मामला

फाजिलपुरिया को 2017 में गुड़गांव में शराब पीकर ड्राइविंग करने के मामले में भी पकड़ा गया था। उन पर ड्रंक एंड ड्राइव का केस लगा, जिसमें उनकी गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि पान खाने की वजह से उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। साथ ही उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

विज्ञापन

15 साल पहले लगा मर्डर का इल्जाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फाजिलपुरिया स्कूल में पढ़ते थे, तब उनके ऊपर मर्डर का इल्जाम लग चुका है। हालांकि, इस केस में उनको निर्दोष पाया गया था। इसके अलावा, उनका नाम रोहित शौकीन के मर्डर में भी नाम आ चुका है। बीती रात मुठभेड़ में करीब 18 राउंड फायरिंग के बाद सिंगर पर हमला करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ